विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

57 कॉलोनियों के 1200 घरों को नहीं मिलेगी LPG, 413 के कटे कनेक्शन; बरेली में बड़ी कार्रवाई

Published: Mon, 05 Oct 2026 09:43 AM (IST)

बरेली की 57 कॉलोनियों के 1200 घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद की जाएगी, जिसमें से 413 कनेक्शन पहले ही काटे ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. बरेली की 57 कॉलोनियों में एलपीजी आपूर्ति बंद करने का फैसला

  2. 1200 घरों को अब अनिवार्य रूप से पीएनजी कनेक्शन लेना होगा

  3. 413 एलपीजी कनेक्शन पहले ही काटे जा चुके हैं, कार्रवाई जारी

अनिल कुमार, बरेली। शहर की 57 कॉलोनियों के 1200 घरों में जल्द ही एलपीजी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस की आपूर्ति बंद हो जाएगी। सबसे पहले छह कॉलोनियों से इसकी शुरुआत कर दी गई है और यहां 413 के कनेक्शन भी काट दिए गए हैं। इसके अलावा बचे हुए घरों में अंतिम चेतावनी जारी की जा रही है और 90 दिन की समय सीमा पूरी होते ही इनके भी कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके बाद सभी लोगों को पीएनजी (पाइप्ड नैचुरल गैस) कनेक्शन कराना जरूरी होगा।
पश्चिम एशिया में युद्ध के दौरान एलपीजी संकट के दौरान सरकार ने ऐसे क्षेत्र जहां पीएनजी की आपूर्ति है, वहां एलपीजी मुक्त का आदेश जारी किया था। इसके तहत सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड (सीयूजीएल) की ओर से शहर की 57 कॉलोनियों और सोसायटियों का चयन कर चेतावनी देना शुरू किया था।

शासन के निर्देश पर छह कॉलोनियों से सबसे पहले काटे गए कनेक्शन

इसके बावजूद लोगों ने एलपीजी सरेंडर करना शुरू नहीं किया। इसके बाद शासन से सख्त निर्देश आए तो कुछ दिनों पहले जिला आपूर्ति अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाकर सीयूजीएल और सभी एलपीजी कंपनियों के प्रतिनिधियों की एक टीम बनाई गई। यह टीम प्रत्येक मंगलवार को बैठक करती है, जो अपडेट लेती है।

इन कालोनियों में कटेंगे कनेक्शन

टयूलिप ग्रांड, किंग्स कोर्ट, रुद्राक्ष अपार्टमेंट, हार्मनी, एलए अपार्टमेंट, टयूलिप ग्रेस

इन कॉलोनियों में दी गई चेतावनी

बालाजी होम्स, रामपुर गार्डन, सिविल लाइंस, आनंद विहार, बालाजी विहार, बालाजी धाम, बसंत विहार,

ये 57 कॉलोनियों होंगी एलपीजी मुक्त

सिंधु नगर, राम वाटिका, सेवा धाम कालोनी, कर्मचारी नगर मिनी बाइपास, नकटिया डिफेंस कालोनी, रामपुर गार्डन, सिटी क्लब, बदायूं रोड बालाजी मंदिर, करगैना, इंटरनेशनल सिटी, सिटी हार्ट कालोनी, आशुतोष सिटी, सिविल लाइंस, एसबीआई कालोनी, सनराइज कालोनी, न्यू सनराइज कॉलोनी फेज-एक, उत्सव फेज-एक महानगर कॉलोनी, हेड क्वार्टर स्टेशन कैंट, मेगा सिटी कॉलोनी सैनिक कॉलोनी, खुशबू एन्क्लेव, ट्यूलिप ग्रैंड, किंग्स कोर्ट अपार्टमेंट, रुद्राक्ष अपार्टमेंट, हार्मनी, हनुमान सिटी, गोल्डन ग्रीन पार्क।

बालाजी होम्स, सिद्धार्थ कालोनी, वीर सावरकर नगर, सैनिक कॉलोनी, टेलीफोन कॉलोनी, रजत विहार कॉलोनी, एलए अपार्टमेंट, सिल्वर स्टेट कॉलोनी, मठ लक्ष्मीपुर, पार्क सिटी, ग्रीन सिटी, मेन ग्रीन पार्क, भरतौल, आनंद विहार (रामपुर रोड), गोकुल धाम कॉलोनी, रजा कॉलोनी, राधा एन्क्लेव, मेगा ड्रीम होम, ग्रीन पार्क, रायपुरा चौकी, श्रीराम विहार कॉलोनी, आनंद विहार कॉलोनी, राजीव एन्क्लेव, सिंधु पैलेस, कैंफर एस्टेट कॉलोनी, पवन विहार, ट्यूलिप ग्रेस, गणेश पुरम, वीर सावरकर नगर, नार्थ सिटी, शास्त्री नगर, गुलमोहर पार्क, सनसिटी साउथ सिटी।

यह भी पढ़ें- घरेलू कनेक्शन धारकों की समस्या बढ़ गई: महंगा मिलेगा LPG सिलिंडर, मैनपुरी में 30% उपभोक्ताओं की रह गई E-Kyc

पीएनजी कनेक्शन के लिए 3.0 अभियान शुरू

जिन लोगों के एलपीजी कनेक्शन कटेंगे, उन्हें पीएनजी कनेक्शन कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए पीएनजी 3.0 अभियान भी एक अक्टूबर से शुरू किया गया है। यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा। लाेग सीयूजीएल केयर एप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- PNG कनेक्शनधारकों के सिलिंडर शो-पीस: HPCL से मैनपुरी-कन्नौज के 18000 उपभोक्ताओं की बुकिंग बंद

शासन के निर्देश पर 57 कालोनियों में एलपीजी आपूर्ति बंद कर पीएनजी कनेक्शन कराए जाएंगे। अब तक 413 कनेक्शन काटे जा चुके हैं।

-

मनीष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी

पहले चरण में छह कालोनियों में एलपीजी कनेक्शन काटे गए हैं। अन्य कालोनियों में अंतिम चेतावनी दी जा रही है। कुल 1200 कनेक्शन काटे जाएंगे।

-

जितेंद्र गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक सीयूजीएल