विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े बांध पर दिल्ली से आदेश, खुलेंगी 70 साल पुरानी फाइलें... डूबेंगे 134 गांव

Published: Tue, 24 Nov 2026 09:34 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2026 09:37 PM (IST)

दिल्ली में भारत-नेपाल प्रधानमंत्रियों की वार्ता के बाद पंचेश्वर बांध की डीपीआर जल्द फाइनल करने के निर्देश दिए गए हैं। 

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़। भारत और नेपाल के प्रधानमंत्रियों के बीच दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता में काली नदी पर बनने वाले प्रस्तावित पंचेश्वर बांध पर चर्चा हुई।

इसके बाद से नेपाल के पंचेश्वर विकास प्राधिकरण और जल संसाधन संयुक्त समिति को डीपीआर जल्द फाइनल करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

इस निर्देश के बाद बांध के डूब क्षेत्र में आने वाले 134 गांवों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। सरकार के विकास और डूब क्षेत्र की जनता की सुरक्षा का सवाल डीपीआर बनाने वालों को निकालना होगा।

70 साल पुरानी है पंचेश्वर बांध की कवायद

  • 1954 में पहली बार तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पंचेश्वर बांध बनाने की बात कही थी।
  • 12 फरवरी 1996 को भारत और नेपाल के बीच महाकाली संधि हुई, जिसमें पंचेश्वर बांध बनाने का फैसला हुआ।
  • 2014 में दोनों देशों ने मिलकर पंचेश्वर विकास प्राधिकरण बनाया, ताकि परियोजना को आगे बढ़ाया जा सके।
  • तब से लेकर अब तक डीपीआर, पुनर्वास और बिजली-पानी के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है।

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध

  • प्रस्तावित पंचेश्वर बांध आकार में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। 
  • इसकी ऊंचाई 315 मीटर रखे जाने का प्रस्ताव है।
  • बांध से 5040 मेगावाट बिजली पैदा होगी।
  • बांध की लागत करीब 55 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है।
  • बांध बनने से करीब 11,600 हेक्टेयर में फैली झील बनेगी।

झेलना होगा बड़ा विस्थापन और नुकसान

सरकारी आंकड़ों के हिसाब से बांध बनने से 134 गांव डूब क्षेत्र में आएंगे, जिनमें पिथौरागढ़ के 87, चंपावत के 38 और अल्मोड़ा के 9 गांव शामिल हैं। इन गांवों में रहने वाले 31,023 परिवार प्रभावित होंगे। झूलाघाट, जौलजीबी जैसे ऐतिहासिक बाजार, टनकपुर-जौलजीबी सड़क, पुल, खेत, श्मशान और मंदिर सब डूब में आ जाएंगे।

193 प्रजातियों के पेड़-पौधे, 43 स्तनधारी, 70 चिड़िया, 47 तितलियां और 30 मछलियों की प्रजातियों पर खतरा होगा। सबसे बड़ा सवाल पुनर्वास का है। डूब क्षेत्र की परिभाषा के हिसाब से उन्हीं लोगों को पुनर्वास मिलेगा, जिनके घर और खेत दोनों डूबेंगे।

इससे 31 हजार प्रभावित परिवारों में से मात्र करीब 6 हजार परिवार ही पुनर्वास के दायरे में आ रहे हैं। इसके अलावा यह पूरा क्षेत्र भूकंप जोन-4 और 5 में आता है। भूगर्भविदों का कहना है कि इतने बड़े बांध में पानी रोकने से पहाड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा।

बांध के मसले पर चर्चा से काली नदी घाटी क्षेत्र में बढ़ी चिंता

महाकाली की आवाज संगठन के संयोजक शंकर खड़ायत ने कहा है कि उन्होंने कहा कि बांध की चर्चा शुरू होते ही काली नदी घाटी क्षेत्र के लोगों की धड़कनें बढ़ जाती थी। तमाम विकास कार्य प्रभावित होने लगते थे।

उन्होंने कहा कि बांध बनाने से पहले इस क्षेत्र और यहां के पर्यावरण को होने वाले नुकसान का आंकलन बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा बांध नहीं बनाया जाना चाहिए। सरकारों के लिए यह बांध जरूरी है तो पहले डूब क्षेत्र में आने वाले हर परिवार की समस्या का समाधान जरूरी है।

यह भी पढ़ें- अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा

यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल संबंधों का नया अध्याय, पीएम मोदी और बालेंद्र शाह की मीटिंग में 8 बड़े समझौते

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।