विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में त्रिपुरा सुंदरी मेले के स्वागत बैनर में 'हिंदू राष्ट्र' लिखे जाने पर जताई गई आपत्ति, पेंट से ढका

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:30 AM (IST)

नेपाल के बैतडी जिले में मां त्रिपुरा सुंदरी मेले के स्वागत बैनर पर 'हिंदू राष्ट्र' लिखे जाने को लेकर विवाद ...और पढ़ें

नेपाल पुल के पास लगा लगा हिन्दू राष्ट्र में आपका स्वागत वाला बैनर

नेपाल पुल के पास लगा लगा हिन्दू राष्ट्र में आपका स्वागत वाला बैनर

HighLights

  1. मेले के स्वागत बैनर पर 'हिंदू राष्ट्र' लिखने से विवाद।

  2. नेपाल सशस्त्र बल ने आपत्ति जताकर बैनर हटवाया।

  3. शाही युवा शक्ति ने कार्रवाई का कड़ा विरोध किया।

प्रमोद कुमार भट्ट, झूलाघाट। नेपाल के बैतडी जिले दशरथ चंद नगर पालिका-8 में स्थित मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के मेले को लेकर अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर मंदिर के पुजारी द्वारा लगाए गए एक स्वागत बैनर पर विवाद खड़ा हो गया है। बैनर में हिंदू राष्ट्र नेपाल लिखे जाने पर नेपाल सशस्त्र बल ने कड़ी आपत्ति जताते हुए उसे हटवा दिया। उससे पूर्व स्वागत बैनर पर लिखे हिंदू राष्ट्र को पैंट से ढका गया।

आगामी 17-18 नवंबर को नेपाल पिथौरागढ़ जिले की सीमा से लगे बैतड़ी जिले के दशरथ चंद नगरपालिका 8 स्थित मां त्रिपुरा सुंदरी मेला लगेगा। मेले के लिए मंदिर समिति के संरक्षक प्रकाश सिंह थापा द्वारा श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भारत नेपाल को जोड़ने वाले अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर बैनर लगाया गया था।

बैनर में नेपाल हिदू राष्ट्र में स्वागत लिखा गया था। इसकी सूचना मिलने पर झूलाघाट बीओपी के इंस्पेक्टर अनिल सुबेदी ने हिंदू राष्ट्र शब्द पर ऐतराज जताया। सुबेदी ने कहा कि वर्तमान संविधान के अनुसार नेपाल एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय पुल पर हिंदू राष्ट्र लिखना नियम विरुद्ध है। इसके बाद पहले विवादित शब्द को पेंट से ढका गया और फिर सशस्त्र बल के दबाव में बैनर को पुल से हटाकर नेपाल सीमा के भीतर पीपल के पेड़ पर लगा दिया गया।

त्रिपुरा सुदंरी मेले के संरक्षक प्रकाश थापा ने कहा कि वे तीन साल से हिंदू राष्ट, बैनर लगा रहे हैं, लेकिन पहली बार नेपाल सशस्त बल की आपत्ति हुई है।

शाही युवा शक्ति ने जताया विरोध

शाही युवा शक्ति संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष पशुपति खड़का ने इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि नेपाल पहले हिंदू राष्ट्र था। संगठन दोबारा हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए देश भर में अभियान चला रहा है अब तक 47 लाख से अधिक लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय झूला पुल पर लगे बैनर का विरोध करने पर कड़ा रोष जताते हुए कहा कि बालेन सरकार ने हिंदू रीति रिवाज के साथ पद की शपथ ग्रहण की है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में गुलदार का खौफ: हमले के एक हफ्ते बाद भी खाली पड़ा पिंजरा, सहमे आम लोग

कहा कि सरकार बहुसंख्यक हिंदुओं की भावनाओं को दरकिनार कर रही है। दूसरे धर्मों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 17 और 18 नवंबर को होने वाले मां त्रिपुरा सुंदरी मेले (जात) के दौरान भी हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में सरकार से बात की जाएगी।

नेपाल संविधान के अनुसार वर्तमान में धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय झूला पुल पर हिंदू राष्ट्र शब्द का प्रयोग करना संविधान के विरुद्ध है। इसलिए बैनर हटाया गया।- अनिल सुबेदी, इंस्पेक्टर सशस्त्र बल झूलाघाट बीओपी

मां त्रिपुरा सुंदरी मेले में 17 को छोटी जात और 18 को बड़ी जात है, मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, इसे देखते हुए युवा शाही संगठन द्वारा मेले में नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए बृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।- पशुपति खड़का

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।