विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जामिरपानी में कार खाई में गिरी, स्वर्ण कारोबारी हरीश लाल वर्मा की दुखद मौत

Published: Wed, 23 Sep 2026 06:26 PM (IST)

पिथौरागढ़-झूलाघाट सड़क पर जामिरपानी के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें वड्डा बाजार के स्वर्ण आभूषण कारोबारी हरीश लाल ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. जामिरपानी में कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी।

  2. वड्डा के स्वर्ण कारोबारी हरीश लाल वर्मा की मौत।

  3. पिथौरागढ़-झूलाघाट सड़क की खराब हालत पर उठ रहे सवाल।

संवाद सहयोगी, जागरण, झूलाघाट। पिथौरागढ़-झूलाघाट सड़क पर जामिरपानी के पास बुधवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार हरीश लाल वर्मा (52), निवासी रूईना, पुत्र परम लाल वर्मा की मौत हो गई। मृतक वड्डा बाजार में स्वर्ण आभूषण की दुकान चलाते थे।

हरीश लाल वर्मा वाहन संख्या एचआर 26 सीएच 3446 से वड्डा से झूलाघाट रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। जामिरपानी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही झूलाघाट थाने के एएसआई संतोष कठायत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार से हरीश लाल वर्मा का शव बाहर निकाला।

पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ मोर्चरी भेज दिया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़: बेरीनाग में घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला, पैर चबाकर किया घायल

32 किमी सड़क बदहाल, हादसों का खतरा

करीब 32 किमी लंबे झूलाघाट-पिथौरागढ़ मार्ग की हालत जगह-जगह खराब है। सड़क पर बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और हर समय हादसों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण को 96 लाख स्वीकृत, भक्तों ने देखी 'हनुमान अंश' फिल्म