पिथौरागढ़: बेरीनाग में घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला, पैर चबाकर किया घायल
बेरीनाग के डाडल गांव में घास काट रही एक 52 वर्षीय महिला पर भालू ने हमला कर उसके पैर को ...और पढ़ें
-1790047177144_m.webp)
जाल में कैद भालू और घायल महिला।
HighLights
बेरीनाग के डाडल गांव में घास काट रही महिला पर भालू का हमला
भालू ने 52 वर्षीय चंपा देवी का पैर चबाया, गहरे घाव हुए
ग्रामीणों के शोर मचाने पर भालू भागा, क्षेत्र में दहशत का माहौल
संवाद सूत्र, बेरीनाग (पिथौरागढ़)। विकासखंड बेरीनाग के पांखू क्षेत्र के डाडल गांव में घास काटने गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया। भालू ने महिला का पैर चबा दिया, जिससे उसके पैर में गहरे घाव हो गए। गनीमत रही कि आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालू को भगा दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार 52 वर्षीय चंपा देवी सोमवार शाम करीब पांच बजे गांव के पास घास काट रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों से निकले भालू ने उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। इसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल बागेश्वर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से डाडल और मसूरिया क्षेत्र में चार भालू एक साथ घूमते देखे जा रहे हैं। कुछ दिन पहले गांव के पास भालू के बच्चे को देखा गया था, जिसे वन विभाग ने जाल लगाकर पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया था। इसके बाद से ग्रामीणों में भय और बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें- तलाक से पहले कत्ल: करोड़ों की संपत्ति या रिश्तों में दरार, क्या है क्लेमेनटाउन में काजल की हत्या की असली वजह?
सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। सामाजिक कार्यकर्ता केशर मेहरा ने वन विभाग से भालुओं को जल्द पकड़ने और गांव में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
