पिथौरागढ़ हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण को 96 लाख स्वीकृत, भक्तों ने देखी 'हनुमान अंश' फिल्म
पिथौरागढ़ के प्राचीन हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण हेतु शासन ने 96 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस अवसर ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, जागरण, पिथौरागढ़। नगर के प्राचीन हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण के लिए शासन ने 96 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी। धनराशि स्वीकृत होने से गदगद भक्तों ने मंदिर परिसर में हनुमान अंश फिल्म का प्रदर्शन किया।
फिल्म देखने के बाद भक्तों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। हनुमान मंदिर परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, राज्य आंदोलनकारी गोपू महर की पहल पर हनुमान अंश फिल्म का प्रदर्शन किया।
फिल्म देखने के लिए पहुंचे भक्तों को केसरिया पटका भेंट किया गया।इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी गोपू महर ने कहा कि जिले के लोगों की आस्था के केंद्र हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण की मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखी गई थी।
हनुमान भक्त मुख्यमंत्री ने मंदिर सुंंदरीकरण के लिए 96 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी है। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से मंदिर को और भव्य स्वरूप मिलेगा। फिल्म देखने के बाद लोगों ने हनुमान के जयकारे लगाते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
