विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुनस्यारी व बागेश्वर में भूकंप के हल्के झटके

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 27 Jun 2015 12:30 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2015 03:30 PM (IST)

शनिवार की सुबह पिथौरागढ़ के मुनस्यारी व बागेश्वर में भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। इससे लोग दहशत में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पिथौरागढ़। शनिवार की सुबह पिथौरागढ़ के मुनस्यारी व बागेश्वर में भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। इससे लोग दहशत में आ गए। हालांकि राज्य आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण केंद्र ऐसी किसी भी सूचना से इन्कार कर रहा है।
सुबह करीब साढ़े 11 बजे मुनस्यारी व बागेश्वर में भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए। हालांकि कहीं से किसी नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर तीन मापी गई है। इसका केंद्र पिथौरागढ़ बताया जा रहा है। आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण केंद्र भूकंप व नुकसान की सूचना से इन्कार कर रहा है।
एक सप्ताह के भीतर उत्तराखंड में भूकंप का यह दूसरा झटका महसूस किया गया। इससे पहले 24 जून को रात दो बजकर तीन मिनट पर टिहरी व उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र टिहरी जिले के थत्यूड़ में था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई थी।
पढ़ें-नेपाल में तीन घंटे में भूकंप के तीन झटके