विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आदि कैलास अल्ट्रा मैराथनः 72 किमी दौड़ में चमोली के दिगंबर सिंह बने चैंपियन, अल्मोड़ा व बुलंदशहर के धावक दूसरे-तीसरे पर

Published: Sat, 24 Oct 2026 06:55 PM (IST)

आदि कैलास अल्ट्रा मैराथन 2.0 की 72 किमी दौड़ में चमोली के दिगंबर सिंह ने 5 घंटे 5 मिनट में ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, जागरण, गुंजी (पिथौरागढ़)। आदि कैलास अल्ट्रा मैराथन 2.0 के तहत 72 किलोमीटर वर्ग में चमोली के दिगंबर सिंह ने बाजी मारी है। दिगंबर सिंह ने 72 किमी की बेहद कठिन दौड़ को मात्र 5.5 घंटे में पूरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

WhatsApp Image 2026-10-24 at 4.29.58 PM

अल्ट्रा मैराथन में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले अल्मोड़ा के नरेन्द्र

दूसरे स्थान पर अल्मोड़ा के नरेंद्र रहे, जिन्होंने यह दूरी 5 घंटे 40 मिनट में तय की। तीसरा स्थान बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के जितेंद्र कुमार ने प्राप्त किया, उन्होंने 72 किमी का ट्रैक 5 घंटे 48 मिनट में पूरा किया।

WhatsApp Image 2026-10-24 at 4.30.20 PM

अल्ट्रा मैराथन में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले जितेंद्र सिंह

अधिक ऊंचाई, कम ऑक्सीजन और पथरीले रास्तों के बीच हुई इस मैराथन में धावकों के इस प्रदर्शन की सराहना हो रही है। विजेता धावकों को आयोजकों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ग में देश भर के 109 धावकों ने हिस्सा लिया था।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ अस्पताल में सुनने की मशीन बेचने के आरोप, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने दिए जांच के निर्देश

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ हवाई सेवा का समय बदला, 27 अक्टूबर से शुक्रवार-रविवार को नहीं उड़ेंगी फ्लाइट