आदि कैलास रन 2.0: पिथौरागढ़ पहुंचे सीएम धामी, गुंजी में 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ शुरू
मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ के एक दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वे गुंजी में आदि कैलास परिक्रमा रन 2.0 में शामिल हुए।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार 25 अक्टूबर को पिथौरागढ़ के एक दिवसीय दौरे पर रहे। सीएम धामी रविवार की सुबह गुंजी पहुंचे। सीएम धामी आदि कैलास परिक्रमा रन 2.0 कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण करेंगे।
आदि कैलास मैराथन रन 2 में रविवार सुबह 6:30 बजे से 21किमी,10 कमी और 5 किमी की दौड़ हो रही है। यह दौड़ गंजी से आदि कैलास मार्ग पर हो रही है। तीनों दौड़ में आज लगभग 1000 के आसपास धावक दौड़ रहे हैं। शनिवार को 180 धावको ने 70 किमी और 42 किमी की दौड़ लगाई थी।
जनसभा को करेंगे संबोधित
रामलीला मैदान में पीएम के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास और जनसभा को संबोधित करेंगे।
साथ ही सीमांत सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित सीमांत नेत्र चिकित्सालय घंटाकरण में ऑप्टिकल बायोमीटर का शुभारंभ व निरीक्षण करेंगे। सीएम धामी बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज चंडाक का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
यह भी पढ़ें- आदि कैलास अल्ट्रा मैराथनः चिप और सेंसर के डाटा वेरिफिकेशन के बाद ही घोषित हुए दौड़ के नतीजे
