महाभारतकालीन पंचदेवल शिव मंदिर का अध्ययन करने नेपाल पहुंचे बीजिंग के प्रोफेसर, पांडवों ने एक रात में यहां बनाए थे छह मंदिर
नेपाल के बैतडी जिले में स्थित महाभारतकालीन पंचदेवल शिवधाम का अध्ययन करने चीन के प्रोफेसर लुओ वेनहुआ अपनी टीम के ...और पढ़ें
-1793453585368_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, झूलाघाट, (पिथौरागढ़)। भारत-नेपाल सीमा पर झूलाघाट से मात्र 20 किलोमीटर दूर स्थित भारत सीमा से लगे नेपाल के बैतडी जिले की दशरथचंद नगर पालिका वार्ड-4 में महाभारतकालीन देवलहाट सहसलिंग पंचदेवल शिवधाम है।
मान्यता है कि पाण्डवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान एक ही रात में यहां छह शिव मंदिरों का निर्माण किया था, जबकि सातवां मंदिर समय के अभाव में अधूरा रह गया। अब इस ऐतिहासिक शिवधाम का अध्ययन करने चीन के पैलेस म्यूजियम और तिब्बती बौद्ध सांस्कृतिक अवशेष संस्थान (बीजिंग) के निदेशक प्रोफेसर लुओ वेनहुआ अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे।
इससे पूर्व फ्रांस के पुरातत्वविद् व कला इतिहासकार डॉ. डेविड कॉर्नेलियस एंडोल्फैटो ने 2019 में सोरबोन यूनिवर्सिटी से अपनी पीएचडी के दौरान 229 मंदिरों का अध्ययन किया था, जिसमें इस देवलहाट शिव मंदिर का भी प्रमुखता से वर्णन है।
इसी से प्रेरित होकर चीनी प्रोफेसर लुओ वेनहुआ 50 दिन के वीजा पर अपनी शोध टीम के सदस्य सी बिंग, झांग युटिंग और मा जियुये के साथ नेपाल आए हैं।
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ की जोहार वैली में पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, बनेंगे आधुनिक ट्रेकिंग रूट और बढ़ेंगी सुविधाएं
यह भी पढ़ें- पवित्र छड़ी यात्रा 2026 पिथौरागढ़ पहुंची, आदि कैलास और ऊं पर्वत के दर्शन के बाद हुआ भव्य स्वागत