Move to Jagran APP

चेतन ने छोटी सी उम्र में दिखाया यह बड़ा कारनामा, बनाया रिकॉर्ड

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के लाल चेतन ने ग्यारह दिनों में नंदा देवी बेस कैंप की ट्रैनिंग पूरी कर ली है। उन्होंने सबसे कम उम्र में यह कारनामा दिखाकर रिकॉर्ड बनाया है।

By raksha.panthariEdited By: Published: Fri, 27 Oct 2017 02:12 PM (IST)Updated: Fri, 27 Oct 2017 10:49 PM (IST)
चेतन ने छोटी सी उम्र में दिखाया यह बड़ा कारनामा, बनाया रिकॉर्ड

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: सबसे कम उम्र में नंदा देवी की ट्रैकिंग पूरी कर चेतन वापस मुनस्यारी लौट आए हैं। उन्होंने सबसे कम उम्र में इस कारनामे को कर दिखाने का रिकॉर्ड बनाया है। चेतन विदेशियों के आठ सदस्यीय एक ग्रुप में बतौर अंग्रेजी ट्रांसलेटर शामिल हुए थे। 

loksabha election banner

दरअसल, मुनस्यारी के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र चेतन(13 वर्ष) ने मिलम और नंदा देवी बेस कैंप की 154 किमी ट्रैकिंग 11 दिन में पूरी की है। चेतन ने सबसे कम उम्र में इस ट्रैक को पार करने का रिकॉर्ड बनाया है। 

आपको बता दें कि ब्रिटेन के आठ सदस्यीय दल के साथ आठवीं के छात्र चेतन बृजवाल ने नंदा देवी और मिलम की दूरी तय कर यह रिकॉर्ड बनाया है। ब्रिटेन के एक्सोडस कंपनी का ट्रैकिंग दल 15 अक्टूबर को नंदा देवी बेस कैंप गया था, जो आज वापस मुनस्यारी लौटा है। इस ट्रैकिंग दल के साथ चेतन बृजवाल को अंग्रेजी ट्रांसलेटर के तौर पर ले जाया गया। जहां चेतन ने विदेशियों का दिल जीत लिया और वह चेतन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।  

वहीं चेतन के वापस आने पर उसके स्कूल विद्यामंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन  किया गया। इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा ने चेतन बृजवाल उनके पिता बीरू बुग्याल, मा नीतू बृजवाल को सम्मानित किया। इस दौरान चेतन ने बताया कि वह रॉक क्लाइम्बिंग, रिवर राफ्टिंग, क्याकिंग की ट्रेनिंग भी राम गंगा नदी पर ले चुके हैं और उनका लक्ष्य पर्वतारोही बनने का है। उन्होंने चेतन के इस साहस के लिए उसको ईनाम भी दिया। इससे पहले 2014 में हुगली पश्चिम बंगाल के तरुण भट्टाचार्य(14 वर्ष) अपने माता-पिता के साथ नंदादेवी बेस कैंप गए थे। नंदा देवी बेस कैंप की ऊंचाई 4100 मीटर है और मिलम नंदा देवी बेस कैंप में ट्रैकिंग के लिए 11 दिन और 154 किमी पैदल चलना पड़ता है।  

यह भी पढ़ें: जाट रेजीमेंट के दल ने बंदरपूंछ चोटी पर फहराया तिरंगा

यह भी पढ़ें: बीईजी सेंटर के पर्वतारोही दल ने सतोपंथ की चोटी पर फहराया तिरंगा

यह भी पढ़ें: बर्फीले तूफान ने रोका पर्वतारोहियों का रास्ता, केदारडोम पीक फतह कर लौटे 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.