Move to Jagran APP

पिथौरागढ़ के ये दो बॉक्सर ईरान और फिनलैंड में दिखाएंगे दम

बाक्सिंग फेडरेशन आफ इंडिया ने सीमांत जिले के बाक्सर दुर्योधन सिंह नेगी और कवींद्र सिंह बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित किया।

By Edited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 11:20 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 12:06 PM (IST)
पिथौरागढ़ के ये दो बॉक्सर ईरान और फिनलैंड में दिखाएंगे दम
पिथौरागढ़ के ये दो बॉक्सर ईरान और फिनलैंड में दिखाएंगे दम

पिथौरागढ़, जेएनएन। बाक्सिंग फेडरेशन आफ इंडिया ने सीमांत जिले के बाक्सर दुर्योधन सिंह नेगी और कवींद्र सिंह बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित किया। उनका चयन पटियाला में आयोजित ट्रायल के आधार पर हुआ है। 

loksabha election banner

जिले के बॉक्सर दुर्योधन 22 फरवरी से 02 मार्च तक ईरान में आयोजित होने वाली एलिट पुरुष बाक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मूल रू प से मुनस्यारी के रहने वाले दुर्योधन वर्तमान में कुमाऊं रेजीमेंट में सेवारत हैं। उन्होंने बॉक्सिंग का प्रारंभिक प्रशिक्षण सूबेदार दिलीप पौरी से लिया। 

दूसरे बॉक्सर कवींद्र सिंह बिष्ट मार्च माह में फिनलैंड में आयोजित होने वाली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कवींद्र वर्तमान में वायु सेना में कार्यरत है। रई निवासी बिष्ट ने कै. धरम चंद से प्रशिक्षण लिया है। 

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर काबीना मंत्री प्रकाश पंत, जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदांडे, बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार ने खुशी जताते हुए इसे सीमांत जिले और उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।

यह भी पढ़ें: रणजी मैचः अवनीश, वैभव और सौरभ ने उत्तराखंड की पारी को संभाला

यह भी पढ़ें: इस महिला क्रिकेटर के दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी, बीसीसीआइ ने किया टूर्नामेंट से बाहर

यह भी पढ़ें: रणजी के क्वार्टर फाइनल को उत्तराखंड की टीम घोषित, कप्तान भाटिया को आराम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.