जिला सहकारी बैंक चुनाव में भाजपा का कब्जा, मनोज सामंत बने अध्यक्ष
जिला सहकारी बैंक चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा के मनोज सामंत और उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र रौतेला निर्विरोध चुने गए हैं।
पिथौरागढ़, जेएनएन। जिला सहकारी बैंक चुनाव में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। अध्यक्ष पद पर भाजपा के मनोज सामंत और उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र रौतेला निर्विरोध चुने गए हैं।
जिला सहकारी बैंक में चुनाव अधिकारी दुग्ध संघ अधिकारी डीपी सिंह के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया हुई। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मात्र एक-एक नामांकन हुए। दोनों को विजयी घोषित किया गया।
इसके अलावा निर्मला, राजेन्द्र भट्ट, होशियार सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड हल्द्वानी के लिए प्रतिनिधि चुना गया। दीपक चुफाल को उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड देहरादून के लिए प्रतिनिधि चुना गया।
यह भी पढ़ें: नैनीताल जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित चार को किया पार्टी से निष्कासित
यह भी पढ़ें: स्टिंग पर गरमाई सियासत, सीएम बोले; मैदान में स्क्रीन पर सबूत दिखाएं इंदिरा
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बोले, एक राष्ट्र-एक चुनाव के लिए उत्तराखंड है तैयार