विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आधुनिकता के दौर में भाईदूज पर जीवंत है उत्तराखंड की संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने कूटे च्यूड़े

Published: Wed, 11 Nov 2026 01:04 PM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 02:20 PM (IST)

आधुनिकता के दौर में भी पिथौरागढ़ के थल क्षेत्र में कुमाऊं की सदियों पुरानी च्यूड़ा कूटने की परंपरा जीवंत है।

थल के कन्यूरी गांव में आज भी जीवंत है पारंपरिक अन्नकूट की परंपरा. Jagran

थल के कन्यूरी गांव में आज भी जीवंत है पारंपरिक अन्नकूट की परंपरा. Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

अर्जुन सिंह रावत, थल। आधुनिकता और मशीनी युग के इस दौर में जहां पहाड़ की कई प्राचीन परंपराएं धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर हैं, वहीं पिथौरागढ़ जिले के थल क्षेत्र में कुमाऊं की सदियों पुरानी च्यूड़ा कूटने की लोक परंपरा आज भी पूरी जीवंतता के साथ कायम है।

थल के कन्यूरी क्षेत्र में महिलाओं ने पारंपरिक कुमाऊंनी परिधान में सजकर च्यूड़ा कूटने की परंपरा का उत्साह के साथ निर्वहन किया।

महिलाओं के हाथों में थामे गए पारंपरिक मूसल, ओखली में कूटे जाते च्यूड़ा और वातावरण में गूंजती सुरीली लोकधुनें पहाड़ के उस पुराने सांस्कृतिक परिवेश को साकार कर रही थीं, जो कभी ग्रामीण जीवन का अभिन्न हिस्सा हुआ करता था।

ओखली में धान कूटती थीं महिलाएं 

दरअसल, कुमाऊं में च्यूड़ा कूटना केवल एक खाद्य सामग्री तैयार करने की सामान्य प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह पहाड़ की सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और महिलाओं के कठिन श्रम व कौशल का प्रतीक रहा है। पुराने समय में मांगलिक अवसरों, त्योहारों या विशेष आयोजनों पर महिलाएं सामूहिक रूप से एकत्र होकर ओखली में धान कूटती थीं।

ग्रामीण महिलाओं द्वारा इस प्राचीन परंपरा को सहेजकर रखना आज की नई पीढ़ी के लिए एक बड़ा और सकारात्मक संदेश है। यह प्रयास लोकसंस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। ग्राम करेला की गोविंदी पंत, पिंकी पंत, भारती उपाध्याय, मालती और ज्योति उपाध्याय ने च्यूड़ा कूटने में सक्रिय भागीदारी निभाई।

यह भी पढ़ें- कुमाऊं में च्यूड़ा बग्वाल भैया दूज: ओखली से आशीष तक की पुरानी है परंपरा, पहाड़ों के गांव में आज भी है जीवंत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।