विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आदि कैलास-ओम पर्वत दर्शनार्थियों का नया रिकॉर्ड, 70 हजार पार हुई श्रद्धालुओं की संख्या

Published: Sun, 08 Nov 2026 11:57 AM (GMT+05:30)

इस वर्ष आदि कैलास और ओम पर्वत के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 70 हजार से अधिक हो गई ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, धारचूला। आदि कैलास और ओम पर्वत दर्शन करने वालों की संख्या इस बार 70 हजार के पार हो चुकी है। हांलाकि दीपावली के चलते विगत दो दिनों से दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की संख्या पचास से कम रही है।

दीपावली के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने के आसार हैं। आदि कैलास मंदिर के कपाट गुरुवार को बंद हो चुके हैं। अलबत्ता प्रशासन द्वारा अभी यात्रा बंद करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

उप जिलाधिकारी आशीष जोशी का कहना है कि अभी दर्शन के लिए इनर लाइन परमिट जारी होंगे। मौसम को देखते हुए इनर लाइन परमिट के बारे में सोचा जाएगा। गत वर्ष 36500 यात्रियों ने दर्शन किए थे। इस बार यह संख्या 71092 हो चुकी है। शुक्रवार को 25 इनर लाइन परमिट जारी हुए थे।

यह भी पढ़ें- 15 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित आदि कैलास शिव-पार्वती मंदिर के कपाट बंद, अब मई में मिलेगा दर्शन

यह भी पढ़ें- आदि कैलास और ओम पर्वत जाना हुआ आसान, देश के प्रथम गांव सीपू तक पहुंची सड़क

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।