पिथौरागढ़ में आदि कैलाश और नावीढांग पर भारी बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड
पिथौरागढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली, उच्च हिमालयी चोटियों पर भारी बर्फबारी हुई जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई। ...और पढ़ें
-1791724383417_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में रविवार शाम मौसम ने अचानक करवट बदल ली। उच्च हिमालयी चोटियों पर जोरदार बर्फबारी शुरू हो गई, जबकि निचले इलाकों में बारिश होने से समूचे जिले में कड़ाके की ठंड है। प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थल आदि कैलास, नावीढांग समेत उच्च हिमालयी गाँवो में रविवार शाम चार बजे से लगातार हिमपात हो रहा है।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि नावीढांग और आदि कैलाश क्षेत्र में रविवार शाम करीब चार बजे से रुक-रुक कर बर्फ गिर रही है। इसके साथ ही व्यास, दारमा और चौदास घाटियों के ऊंचाई वाले पर्वतीय हिस्सों में भी ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है।
उच्च हिमालयी चोटियों नंदा देवी, पंचचूली, हरदेवल समेत अन्य में हिमपात से सीमांत क्षेत्र के तापमान में भारी गिरावट आई है, जिससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
रविवार सायं जिला मुख्यालय समेत जनपद की सभी तहसीलों में वर्षा हुई। । चोटियों पर हिमपात और घाटियों में बारिश होने से जनजीवन पर असर पड़ा है। अचानक बढ़ी ठिठुरन के चलते लोग शाम ढलते ही घरों में दुबक गए और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।
