विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कूलागाड़ बेली ब्रिज मरम्मत से सोमवार को छह घंटे बंद रहेगा आदि कैलास मार्ग

Published: Sun, 29 Nov 2026 07:06 PM (IST)

पिथौरागढ़-तवाघाट राष्ट्रीय हाईवे पर कूलागाड़ बेली ब्रिज की मरम्मत के चलते आज आदि कैलास मार्ग छह घंटे बंद रहेगा। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संसू, जागरण, धारचूला (पिथौरागढ़)। चीन सीमा को जोड़ने वाले पिथौरागढ़-तवाघाट राष्ट्रीय हाईवे पर कूलागाड़ पुल की मरम्मत के चलते सोमवार को छह घंटे तक चीन सीमा का संपर्क भंग रहेगा। इस दौरान कूलागाड़ से आगे वाहनों की आवाजाही नहीं होगी ।

सीमा सड़क संगठन की 67 सड़क निर्माण इकाई की ओर से पिथौरागढ़-तवाघाट मोटर मार्ग पर किलोमीटर 100.570 स्थित कूलागाड़ बेली ब्रिज की मरम्मत का कार्य किया जाना है। ऐसे में सोमवार को पूर्वाह्न 11 से सायं पांच बजे तक पुल से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।

मरम्मत कार्य के दौरान किसी प्रकार का अवरोध न हो, इसके लिए बीआरओ के अनुरोध पर धारचूला तहसील प्रशासन की ओर से मार्ग बंद रखने की अनुमति जारी कर दी गई है।

उप जिलाधिकारी कार्यालय ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला को समस्त टैक्सी संचालकों व आमजन से अपील करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन व बीआरओ ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से निर्धारित समय के दौरान सहयोग करने की अपील की है। छह घंटे तक उच्च हिमालयी व्यास, दारमा ओर चौदास घाटी के लिए धारचूला से वाहन नहीं जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- आदि कैलास-ओम पर्वत दर्शनार्थियों का नया रिकॉर्ड, 70 हजार पार हुई श्रद्धालुओं की संख्या

यह भी पढ़ें- 15 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित आदि कैलास शिव-पार्वती मंदिर के कपाट बंद, अब मई में मिलेगा दर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।