विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज व बेस अस्पताल के जल्द शुरू होने के प्रबल आसार, 923 पद किए गए सृजित; मुख्यमंत्री का जताया आभार

By omprakash awasthiEdited By: riya.pandey
Published: Mon, 04 Dec 2023 09:34 PM (IST)

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि कैबिनेट द्वारा पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज के लिए सोमवार को 923 पद ...और पढ़ें

पिथौरागढ मेडिकल कालेज के लिए सरकार ने 923 पद सृजित
पिथौरागढ मेडिकल कालेज के लिए सरकार ने 923 पद सृजित

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। Pithoragarh Medical College: पिथौरागढ मेडिकल कालेज और बेस अस्पताल के शीघ्र संचालित होने के प्रबल आसार बन चुके हैंं। मेडिकल कालेज के लिए सरकार ने 923 पद सृजित कर दिए हैं। पद सृजित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि कैबिनेट द्वारा पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज के लिए सोमवार को 923 पद सृजित कर दिए गए हैं। शेष अन्य पदों के लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को अधिकार दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ के विकास के लिए गंभीर हैं। पूर्व में ही मेडिकल कालेज के लिए पद सृजन की प्रक्रिया चल रही थी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज के साथ ही हवाई सेवा की पहल भी जल्द परवान चढ़ने वाली है ।

WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

आतिशबाजी कर जताई खुशी

जोशी ने कहा कि युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। इधर मेडिकल कालेज के लिए पद सृजित होने की सूचना मिलते ही भाजपाइयों ने सिल्थाम तिराहे पर आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की और कहा कि मुख्यमंत्री ने अपना वादा पूरा किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में आतिशबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया गया।

इस अवसर पर खुशी व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक चंद्रा पंत, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विरेंद्र बोहरा,महामंत्री राकेश देवलाल, दीपक कार्की , उपाध्यक्ष इंद्र सिंह लुंठी, नगर अध्यक्ष दिनेश कापडी युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रोहन बिष्ट, नवीन भंडारी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें - Uttarakhand News: धामी कैबिनेट ने खनन विभाग के संरचनात्मक ढांचे के पुनर्गठन दी मंजूरी, 62 नए पद किए गए सृजित