विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand News: धामी कैबिनेट ने खनन विभाग के संरचनात्मक ढांचे के पुनर्गठन दी मंजूरी, 62 नए पद किए गए सृजित

By Vikas gusainEdited By: riya.pandey
Published: Mon, 04 Dec 2023 09:05 PM (IST)

धामी कैबिनेट ने औद्योगिक विकास (खनन) विभाग के संरचनात्मक ढांचे के पुनर्गठन को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके अंतर्गत ...और पढ़ें

धामी कैबिनेट ने खनन विभाग के संरचनात्मक ढांचे के पुनर्गठन दी मंजूरी
धामी कैबिनेट ने खनन विभाग के संरचनात्मक ढांचे के पुनर्गठन दी मंजूरी

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट ने औद्योगिक विकास (खनन) विभाग के संरचनात्मक ढांचे के पुनर्गठन को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके अंतर्गत विभाग में पूर्व में सृजित 19 अनुपयोगी पदों को समाप्त करते हुए 62 नए पद सृजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में खनन विभाग के ढांचे के पुनर्गठन का प्रस्ताव पेश किया गया। इसमें मुख्यालय स्तर पर वरिष्ठ वित्त अधिकारी का एक, वरिष्ठ सहायक के दो, कनिष्ठ सहायक के पांच, लेखाकार संवर्ग का एक और वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक का एक पद सृजित करने पर सहमति बनी।

कैबिनेट ने दी मंजूरी

इसके अलावा जिला स्तर पर खान अधिकारी के एक पद सहित 15 नए पद, सर्वेक्षण शाखा में पांच, मिनिस्ट्रीयल संवर्ग में 16 और आउटसोर्सिंग के माध्यम से वाहन चालक के 10 और अनुसेवक के पांच पद सृजित करने का प्रस्ताव शामिल है। इसे कैबिनेट ने अपने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand: निजी भूमि को किराये पर लेकर बनाए जाएंगे हेलीपैड एवं हेलीपोर्ट, कैबिनेट ने दी मंजूरी; मिलेगी 50 तक की सब्सिडी

यह भी पढ़ें - GI Tag: एक दिन में सर्वाधिक उत्पादों पर GI प्रमाण पत्र हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तराखंड