विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पौड़ी में गुलदार के हमले में एक और की मौत, द्वारीखाल में बकरी चुगाने के दौरान युवक को बनाया निवाला

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Fri, 02 Jul 2021 12:43 PM (IST)Updated: Sat, 03 Jul 2021 12:09 AM (IST)

पौड़ी गढ़वाल जिले में गुलदार के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। द्वारीखाल प्रखंड के बागी गांव में गुलदार ने ...और पढ़ें

पौड़ी में गुलदार के हमले में एक और की मौत।
पौड़ी में गुलदार के हमले में एक और की मौत।

संवाद सूत्र, सतपुली। प्रखंड द्वारीखाल के अंतर्गत ग्रामसभा किनसुर के राजस्व ग्राम बागी निवासी एक युवक को गुलदार ने निवाला बना दिया। गुरुवार शाम जब युवक मवेशियों को जंगल से चुगाकर घर लौट रहा था, उसी दौरान गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। देर रात ग्रामीणों ने युवक का शव बरामद होने के बाद राजस्व पुलिस को घटना की सूचना दी। शुक्रवार को पौड़ी में युवक के शव का पोस्टमार्टम कर स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया। इधर, गढ़वाल वन प्रभाग की ओर से गुलदार पकड़ने के लिए घटनास्थल पर ङ्क्षपजरा लगाया गया है।

अन्य दिनों की तरह गुरुवार शाम भी बागी गांव निवासी 28 वर्षीय बकरियों व अन्य मवेशियों को चुगाने जंगल गया था। शाम को घर वापसी के दौरान उस पर गुलदार ने हमला कर दिया। मवेशी तो घर वापस लौट आए, लेकिन पृथ्वी घर नहीं आया। इसके बाद स्वजन अन्य ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश में निकल पड़े। ग्राम प्रधान दीपचंद ने बताया कि जंगल नयार नदी के दूसरी ओर नौगांव क्षेत्र में है। ऐसे में नौगांव के प्रधान को भी इस संबंध में सूचित किया गया है। बताया कि रात्रि करीब दस बजे पृथ्वी का अधखाया शव ग्राम छैतुड़ की सरहद में मर्तोली तोक के अंतर्गत झाड़ि‍यों में मिल गया। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद शुक्रवार को राजस्व उपनिरीक्षक हेमेंद्र प्रकाश के साथ ही गढ़वाल वन प्रभाग की नागदेव रेंज के रेंज अधिकारी अनिल कुमार भट्ट टीम समेत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। बताया कि घटना के संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर घटनास्थल के समीप पिंजरा लगाया गया है।

22 दिन में तीन मौत

गढ़वाल वन प्रभाग में गुलदार का आतंक किस कदर चरम पर है, इसका प्रत्यक्ष प्रमाण पिछले 22 दिनों में हुई तीन मौत को देखकर लगाया जा सकता है। बीती दस जून को गुलदार का पहला हमला चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत ग्राम डबरा निवासी गोदाबंरी देवी पर हुआ। घटना के वक्त गोदांबरी देवी गांव से कुछ दूर खेत में गुड़ाई कर रही थी। ग्रामीणों के शोर के बाद भी गुलदार शव छोड़ने को तैयार नहीं था। ग्रामीणों की मांग पर उसी दिन वन महकमे ने गांव में शिकारी की तैनाती की और घटना के दस घंटे के भीतर ही गुलदार को मार दिया गया। इसके बाद 22 जून को गुलदार ने वीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम भैंसोड़ा निवासी दिनेश को निवाला बनाया। 28 जून को गांव में एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ। इन घटनाओं को आमजन अभी भूला भी न था कि एक बार फिर गुलदार के आतंक की नई कहानी सामने आ गई।

यह भी पढ़ें- पौड़ी गढ़वाल: भैंसोड़ा में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, कुछ दिन पहले ग्रामीण को बनाया था निवाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।