जवानों ने ली देश की आन, बान व शान की रक्षा की कसम
कसम परेड में शामिल होकर 184 गढ़वाल रेजीमेंट के अंग बन गए। इस दौरान जवानों ने देश की आन, बान और शान की रक्षा की कसम ली। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने जवानों का हौंसला बढ़ाया।
लैंसडौन, पौड़ी [जेएनएन]: कदम-कदम बढ़ाए जा की बैंड पर धुन के साथ कसम परेड में शामिल होकर 184 गढ़वाल रेजीमेंट के अंग बन गए। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जवानों की हौंसला अफजाई भी की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की सेना में भर्ती होकर जवानो ने अपने जीवन का सर्वोत्तम निर्णय लिया है। उन्होंने जवानों से सीमा पर दुश्मनों के छके छुड़ा कर प्रदेश व गढ़वाल रेजिमेंट का नाम रोशन करने का आह्वान भी किया। सीएम ने कहा कि वह स्वयं सैनिक परिवार से जूड़े होने के कारण एक जवान के परिवार के दुःख दर्द को भली भाँति समझते है
इस मोके पर गढ़वाल रेजिमेंट के 184 जवानों ने देश की रक्षा, कर्तव्य, निष्ठा की कसम ग्रहण की। उप थल सेना अध्यक्ष ले. जनरल शरत चंद ने कहा कि गढ़वाल रेजिमेंट थल सेना में अपना अलग मुकाम बनाए हुए है। उन्होंने जवानों से रेजिमेंट का नाम और आगे ले जाने को कहा। ब्रिगेडियर इंद्रजीत चटर्जी, लैंसडौन विधायक दीलिप रावत भी इस मौके पर मौजूद थे।
कसम परेड के बाद सेना का अंग बने 184 जवान, देखें तस्वीरें
यह भी पढ़ें: सैन्य प्रशिक्षण में भारतीय सैन्य अकादमी को मिला उत्कृष्टता का सम्मान
यह भी पढ़ें: छह किमी बर्फ पर चलकर केदारनाथ पहुंचा आइएमए का दल