विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के पौड़ी में पर्यटन को मिलेगी नई पहचान, हिमालयन कार रैली और नाइट सफारी का मिलेगा रोमांच

Published: Wed, 04 Nov 2026 12:36 PM (IST)

पौड़ी जल्द ही हिमालयन कार रैली और नाइट सफारी के रोमांच के साथ पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनाएगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पौड़ी। पर्यटन मानचित्र पर पौड़ी नई पहचान गढ़ने को तैयार है। यहां जल्द ही हिमालयन कार रैली और नाइट सफारी का रोमांच देखने को मिलेगा। पहली बार आयोजित होने जा रही हिमालयन कार रैली के तहत आगामी 4 व 5 दिसंबर को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से यह कार रैली गुजरेगी।

वहीं खोलाचौरी से अद्वाणी तक 15 दिवसीय पायलट परियोजना के रूप में नाइट सफारी के भव्य आयोजन की तैयारी है। यह पर्यटन गतिविधियां पौड़ी को जहां पर्यटन मानचित्र में नई पहचान देंगे। वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर भी विकसित होने की उम्मीद है। मंगलवार को मुख्यालय पौड़ी में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने हिमालयन कार रैली व नाइट सफारी के भव्य आयोजन को लेकर तैयारी बैठक ली।

हिमालयन कार रैली 2026 आगामी 2 से 6 दिसम्बर तक उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के तहत आयोजित की जाएगी। प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य, पर्वतीय मार्गों और पर्यटन स्थलों को व्यापक पहचान देने का प्रयास किया जाएगा। जनपद पौड़ी गढ़वाल में 4 एवं 5 दिसम्बर को रैली के विभिन्न चरण आयोजित होंगे।

इस दौरान प्रस्तावित रूट, समय-सारणी, सड़क की स्थिति, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा एवं प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम भदौरिया ने बताया कि आगामी 3 दिसम्बर को रामनगर से हिमालयन कार रैली शुरु होगी, जहां वाहनों की स्क्रूटनी एवं प्रतिभागियों की ब्रीफिंग की जाएगी।

कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश

4 दिसम्बर को रैली मोहान-मर्चुला होते हुए जनपद पौड़ी गढ़वाल में प्रवेश करेगी। इसके बाद क्यार्की-मल्ली से नैनीडांडा तथा सेमरी-तल्ली सहित नैनीडांडा, लैंसडाउन, दुगड्डा और यमकेश्वर क्षेत्र के निर्धारित मार्गों से गुजरेगी। इन मार्गों से गुजरने वाली रैली के माध्यम से जनपद के पर्वतीय पर्यटन स्थलों और प्राकृतिक दृश्यों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने का अवसर मिलेगा।

बताया कि रैली के प्रस्तावित मार्गों की प्रारंभिक रेकी की जा चुकी है। आगामी 21 एवं 22 नवंबर को प्रशासन, पुलिस, लोनिवि तथा पीएमजीएसवाई की संयुक्त टीम द्वारा अंतिम रेकी की जाएगी।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को रैली मार्गों का निरीक्षण कर सड़कों की मरम्मत, आवश्यक सुधार और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस विभाग को यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और रैली के दौरान वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए।

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को रैली मार्गों के नजदीकी अस्पतालों में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं, एम्बुलेंस और स्वास्थ्य टीमों की तैनाती सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था भी तैयार रखने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने एसडीआरएफ एवं आपदा प्रबंधन विभाग को संभावित आपात परिस्थितियों के दृष्टिगत राहत एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता और त्वरित प्रतिक्रिया की कार्ययोजना तैयार रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने संचार विभाग को रैली मार्गों पर निर्बाध संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक संचार साधनों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम भदौरिया ने कहा कि जनपद में पर्यटन के नए अनुभव विकसित करने के उद्देश्य से खोलाचौरी से अद्वाणी तक नाइट सफारी शुरू की जाएगी। शुरुआती तौर पर 15 दिवसीय पायलट परियोजना के रूप में संचालित करने की योजना है।

नाइट सफारी का संचालन उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा किया जाएगा। इसके लिए संबंधित लोगों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस अवसर पर एएसपी संचार अनूप काला, पीडी विवेक उपाध्याय, जिला पर्यटन अधिकारी कमल किशोर जोशी, सीएमओ डा. मेघना असवाल, ईई प्रांतीय खंड पौड़ी विवेक सेमवाल, ईई पीएमजीएसवाई अरुण बहुगुणा, डीडीएमओ दीपेश काला आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में हिमालयन कार रैली से पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले

यह भी पढ़ें- शीतकालीन पर्यटन के लिए उत्तराखंड सरकार ने कसी कमर, शुरू होगी हेली स्कीइंग और हिमालयन कार रैली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।