विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब तक पकड़ में नहीं आया पौड़ी का आमदखोर गुलदार, गांव में जॉय हुकिल संग शिकारी दल तैनात

Published: Sun, 11 Oct 2026 10:57 AM (IST)

पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू ब्लॉक में एक महिला की मौत के बाद वन विभाग ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। खिर्सू ब्लाक के ग्राम पंचायत बछेली के तरुली-अमदार में 51 वर्षीय महिला बीना देवी पत्नी स्व. बालमुकंद को मारने वाले गुलदार को वन विभाग ने आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश जारी कर दिए हैं।

उत्तराखंड प्रमुख वन संरक्षक नीना ग्रेवाल ने आदेश जारी करते हुए गुलदार ट्रैकुलाइजर कर पकड़ने और ऐसा संभव नहीं होने पर गोली मारने के आदेश दिए हैं। प्रमुख वन संरक्षक के विभाग के आदेश के बाद विभाग ने प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल के मार्गदर्शन में चार सदस्यीय शिकारी दल भी गांव में तैनात कर दिया है।

यह भी पढ़ें- आदमखोर घोषित हुआ उत्तराखंड के पौड़ी में महिला को मारने वाला गुलदार, गांव में शिकारी दल तैनात

नजर नहीं आया गुलदार 

शनिवार को गुलदार का कुछ पता नहीं चल पाया। वन विभाग द्वारा लगाए गए ट्रैप कैमरा में भी अभी तक गुलदार नजर नहीं आया है। वहीं वन विभाग ने महिला के शरीर में मिले गुलदार के बाल जांच के लिए भेज दिए हैं, जिससे यह पता चल सकेगा कि गुलदार नर था या मादा। रविवार को भी विभागीय टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्र में गश्त की जा रही है।


शुुक्रवार देर शाम को गांव के करीब ही गुलदार ने बीना देवी पर हमला कर उन्हें मार दिया था। शनिवार पूर्वान्ह करीब 11 बजे वन महकमा प्रमुख ने गुलदार को आदमखोर घोषित करने का आदेश जारी करते हुए इसकी प्रति डीएफओ गढ़वाल को भेजी। इस संबंध में डीएफओ महातीम यादव ने बताया कि जॉय हुकिल के मार्गदर्शन में शिकारी बलदेव सिंह, भीम सिंह सहित चार सदस्यीय दल तैनात किया गया है।

इसके अलावा पूरे क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छह ट्रैप कैमरा लगाए गए हैं। साथ ही ड्रोन कैमरा से भी तरुली-अमदार सहित आसपास के पांच किमी के दायरे में गुलदार की मानीटरिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का आतंक, घास काट रही महिला को बनाया शिकार

डीएफओ ने बताया कि घटना के बाद से गांव में क्यूआरटी (क्विक रिस्पांश टीम) भी तैनात कर दी गई है। यह टीम पूरे गांव में गश्त कर रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो अगल-अलग स्थानों पर पिंजरे भी लगा दिए हैं। जरूरत के हिसाब से अन्य जगहों पर भी पिंजरे लगाए जाएंगे।