कर्जे में डूबा पति दो माह से है लापता, तंग आकर महिला ने लगाई फांसी
सिम्मलचौड़ की एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला का पति प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था और उस पर लाखों रुपये का कर्ज था। वो दो माह से लापता भी है
By Edited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 06:17 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 07:20 PM (IST)
v style="text-align: justify;">कोटद्वार, जेएनएन। कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिम्मलचौड़ निवासी एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला का पति प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था और उस पर लाखों रुपये का कर्ज था। करीब दो महीने पहले वो कहीं लापता हो गया। इसके बाद कर्ज देने वाले लगातार उसके घर के चक्कर काट रहे थे। माना जा रहा है कि इसी से तंग आकर महिला ने जान दी है।
दरअसल, कोतवाली पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली कि ग्राम सिम्मलचौड़ में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के कमरे से उसका शव बरामद किया। वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि मृतका की शिनाख्त पूजा देवी (39 वर्ष) पत्नी प्रमोद कुमार के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि रात में पूजा ने कमरे में ही चुन्नी के सहारे फांसी लगा दी। सुबह करीब साढ़े चार बजे पूजा की बेटी ने अपनी मां को फंदे पर लटका देखा और नाते-रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। बताया कि घर पहुंचे रिश्तेदारों ने फंदा काटकर पूजा को जमीन पर उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल, मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें