घर के आंगन में पेड़ पर लटका मिला शव, युवक के हाथ थे बंधे
हरिद्वार जिले के रुड़की में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। युवक के हाथ भी बंधे हुए थे। जिससे हत्या की भी आशंका जताई जा रही है।
रुड़की, जेएनएन। घर के आंगन में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या हुई है। पर युवक के हाथ बंधे होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक घर में अकेला ही था। फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है।
गंगनहर कोतवाली अंतर्गत टोडा खटका गांव में प्रताप सैनी (30 वर्ष) पुत्र आशा राम का मकान है। बुधवार को उसके मकान दरवाजा नहीं खुला। पहले तो ग्रामीणों को लगा कि शायद वह सो रहा होगा, लेकिन जब वह 11 बजे तक भी उसके मकान का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को अजीब लगा।
उन्होंने उसका दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इस पर छत से उन्होंने घर के भीतर देखा, तो होश उड़ गए। घर के आंगन में पेड़ से प्रताप का शव फंदे पर लटका हुआ था। इस पर तुरंत ही ग्रामीणों ने मामले की जानकारी कोतवाली रुड़की पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली रुड़की के एसएसआइ प्रशांत बहुगुणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला। इसके बाद शव को नीचे उतारा गया।
इस दौरान देखा गया कि युवक के हाथ कपड़े की कतरन से बंधे हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसएसआइ प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि प्रताप सिंह सैनी खेती करता था। उसके चार छोटे बच्चे हैं। मंगलवार को उसके सहारनपुर के हसनपुर गांव स्थित ससुराल में जागरण था। जिसके लिए वो पत्नी और चारों बच्चों को वहां छोड़ने के लिए गया। पशु होने के कारण वह शाम को वापस अपने घर आ गया।
इसके बाद किसी को कुछ पता नहीं है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्रताप अपने पत्नी बच्चों के साथ अकेला रहता था। उसका भाई सुशील दूसरे गांव में परिवार के साथ रहता है। प्रताप के हाथ आगे से बंधे हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
यह भी पढ़ें: ऑटो चालक ने की खुदकुशी, पुलिस ने कब्जे में लिया शव
यह भी पढ़ें: महिला ने फंदे से लटक कर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
यह भी पढ़ें: किसान ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात