Move to Jagran APP

युवक ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार

थलीसैंण क्षेत्र में एक युवक ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने कुछ दिन पूर्व महिला की अश्लील फोटो ले ली थी। इसे लेकर वह ब्लैकमेल कर रहा था।

By Edited By: Published: Tue, 08 Oct 2019 10:24 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 11:26 AM (IST)
युवक ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार
युवक ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पौड़ी, जेएनएन। थलीसैंण क्षेत्र में एक युवक ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने कुछ दिन पूर्व महिला की अश्लील फोटो ले ली थी। इसे लेकर वह ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

थानाध्यक्ष संतोष पैंथवाल ने बताया कि 112 नंबर पर किसी ने कॉल कर बताया कि एक युवक ने उनके घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। उसे ग्रामीणों की मदद से बाथरूम में बंद किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायतकर्ता के बाथरूम से एक युवक को हिरासत में लिया, लेकिन जांच करने पर पता चला कि असली आरोपित फरार हो गया है। 

पैंथवाल ने बताया कि पोखरीखेत गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में टाटवाला श्यामपुर हरिद्वार निवासी पुष्कर उर्फ पुष्पेंद्र जेसीबी ऑपरेटर है। वह कुछ माह से उक्त महिला के संपर्क में था। कुछ दिन पूर्व उसने उक्त महिला की एक अश्लील फोटो भी ली थी, जिसे लेकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

पैंथवाल ने बताया कि पुष्कर गत रात वह अपने दोस्त के साथ उक्त महिला के घर पहुंचा। हालांकि उसके दोस्त को इस संबंध में कुछ जानकारी नहीं थी। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान पुष्कर वहां से फरार होने में सफल रहा। 

यह भी पढ़ें: विवाहिता को बेहोश कर पति और ननदोई ने किया दुष्कर्म, वीडियो बना कर रहे ब्लैकमेल

थानाध्यक्ष पैंथवाल ने बताया कि पुष्कर के खिलाफ महिला से दुष्कर्म करने के प्रयास व ब्लैकमेल करने के आरोप में महिला के पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला से दुष्कर्म करने के प्रयास के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तड़के करीब पांच बजे घटनास्थल से करीब 15 किमी दूर मझगांव से आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: चमोली में क्रॉस कंट्री में आई छात्रा के साथ प्रभारी प्रधानाचार्य ने दुष्कर्म की कोशिश की


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.