विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोटद्वार में व्यापारी को धमकाने के आरोपी मोहम्मद दीपक को मिली जमानत, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Published: Fri, 02 Oct 2026 07:11 PM (IST)

कोटद्वार में एक व्यापारी को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद दीपक को उपजिलाधिकारी न्यायालय से जमानत मिल गई है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोटद्वार। गुरूवार को गंगादत्त जोशी मार्ग पर एक व्यापारी को धमकाने संबंधी मामले में गिरफ्तार दीपक कुमार उर्फ मो. दीपक को गुरूवार देर शाम उपजिलाधिकारी न्यायालय ने जमानत पर रिहा कर दिया। इधर, क्षेत्र में शांति व्यवस्था के दृष्टिगत शुक्रवार को भी पुलिस चौकस रही।

इससे पूर्व, गुरूवार रात पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। बताते चलें कि गुरूवार को गंगादत्त जोशी मार्ग पर कपड़ा व्यापारी जनपद बिजनौर के अंतर्गत नजीबाबाद थाना क्षेत्र के कलालान मोहल्ला निवासी संजीव टांक ने दीपक के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी।

संजीव का आरोप था कि उन्होंने दीपक द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट में टिप्पणी की थी, जिससे नाराज दीपक उनकी दुकान में आया और उन्हें धमकाया। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

संजीव के साथ दुर्व्यवहार की सूचना जब व्यापार मंडल को मिली तो व्यापारी बड़ी तादाद में कोतवाली में पहुंचे और दीपक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर कोतवाली परिसर में धरना दिया।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटिया का कहना था कि दीपक ने जिस तरह व्यापारी संजीव को धमकाया है, उसे व्यापार मंडल किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकता।

अन्य व्यापारियों का भी कहना था कि दीपक आए दिन हिंदू समाज को लेकर इंटरनेट मीडिया पर विवादित पोस्ट कर रहे हैं, जिससे शहर का सांप्रदायिक सौहार्द खराब होने का भी डर बना हुआ है।

पुलिस ने भी संजीव की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर दीपक को गिरफ्तार कर दिया। शुक्रवार देर शाम दीपक को उपजिलाधिकारी संदीप कुमार की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

गर्माया रहा मामला, पुलिस रही चौकस

दीपक की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को क्षेत्र में यह मामला खासा चर्चाओं में रहा। इससे पूर्व, गुरूवार रात पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस क्षेत्रीय जन से अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट न डालने की भी बात कह रही थी।

शुक्रवार को भी पुलिस के साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाईयां भी पूरी तरह चौकस रही। कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। बताया कि पुलिस क्षेत्र में कड़ी नजर रखे है। क्षेत्र में शांति भंग का प्रयास करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के कोटद्वार में एसबीआई के शाखा प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आत्महत्या का शक

यह भी पढ़ें- केवाईसी अपडेट के बहाने कोटद्वार में छह लाख की ऑनलाइन ठगी, जांच शुरू