उत्तराखंड के कोटद्वार में एसबीआई के शाखा प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आत्महत्या का शक
भारतीय स्टेट बैंक की धुमाकोट शाखा के प्रबंधक गणेश सिंह नेगी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, धुमाकोट। भारतीय स्टेट बैंक की धुमाकोट शाखा के प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने उनके कमरे से रस्सी के सहारे एक सरिये से लटका शव बरामद किया है। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या का मान रही है।
भारतीय स्टेट बैंक की धुमाकोट शाखा के प्रबंधक गणेश सिंह नेगी के स्वजन उन्हें कल से फोन कर रहे थे। लेकिन, वह फोन नहीं उठा रहे थे।
आज सुबह उनके पिता ने बैंक के एक कर्मी को फोन कर बेटे के कमरे में जाकर बात करवाने का आग्रह किया। जब कर्मी कमरे में पहुंचा तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था, जबकि किचन में गणेश का शव एक सरिये से बंधी रस्सी के सहारे लटक रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शरीर को रस्सी से उतार चिकित्सालय भेजा। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गणेश में कुछ समय पूर्व ही बैंक में कार्यभार संभाला था। वे मेरठ से स्थानांतरित होकर धुमाकोट आए थे।
