विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिम में रह गए 50 मेंबर, किराया 40 हजार..., कोटद्वार के मोहम्मद दीपक के सामने छाया आर्थिक संकट

Published: Tue, 26 May 2026 07:08 PM (IST)

कोटद्वार के मोहम्मद दीपक, जो 'बाबा' दुकान विवाद के बाद चर्चा में आए थे, आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ...और पढ़ें

पौड़ी के कोटद्वार के मोहम्मद दीपक के सामने छाया आर्थिक संकट।

पौड़ी के कोटद्वार के मोहम्मद दीपक के सामने छाया आर्थिक संकट।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोटद्वार (पौड़ी)। इस वर्ष 26 जनवरी को कपड़े की दुकान का नाम बाबा रखे जाने को लेकर हुए विवाद के बाद चर्चाओं में आये कोटद्वार के दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक के समक्ष आर्थिकी का संकट गहरा गया है।

हालात यह हैं कि दीपक के समक्ष अपने जिम हल्क का किराया देना भी भारी पड़ रहा है। कभी उनके जिम में 200 सदस्य थे, अब मात्र 50 लोग ही रह गए हैं। पांच माह से मोहम्मद दीपक ने जिम का किराया नहीं दिया है।

mohammad deepak

क्या था पूरा मामला

बताते चलें कि उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के कोटद्वार में कपड़ों की दुकान का नाम 'बाबा' रखे जाने को लेकर इस वर्ष 26 जनवरी को विवाद हो गया था। हिंदू संगठन से जुड़े कुछ युवा 'बाबा' नाम से दुकान चलाए जाने का विरोध कर रहे थे। इसी विवाद में दीपक कुमार दुकानदार के पक्ष में आ गए।

rahul gandhi meet mohammad deepak

राहुल गांधी ने की थी मुलाकात

झगड़े में उनका नाम पूछा तो उन्होंने खुद का नाम मोहम्मद दीपक बताया। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ और मामले में राजनीति शुरू हो गई।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दीपक से मुलाकात की और उन्हें नफरत के माहौल में इंसानियत की दुकान का प्रतीक बताया। भीम आर्मी के संस्थापक सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी दीपक को मदद का आश्वासन दिया।

mohammad deepak gym in kotdwar

पहले थे जिम में 200 सदस्य

इधर, इस घटना के बाद से दीपक की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। बकौल दीपक 26 जनवरी की घटना से पहले उनके जिम में 200 सदस्य थे। लेकिन, इस घटना के बाद सदस्य घट कर मात्र 15 रह गई।

5 माह से नहीं दिया किराया 

बताया कि वर्तमान में करीब 50 सदस्य हैं। लेकिन, उनके लिए जिम का किराया निकालना भारी पड़ रहा है। बताया कि उनके जिम का मासिक किराया 40 हजार रुपये प्रतिमाह है। आर्थिकी ठीक न होने के कारण वह पांच माह से जिम का किराया नहीं दे पाए हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड हाई कोर्ट ने मोहम्मद दीपक मामले में मांगी स्टेटस रिपोर्ट, Deepak से कहा- खाते में आई चंदे की रकम का दें ब्यौरा

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने उत्तराखंड के 'मोहम्मद दीपक' को लगाया गले, बोले- कोटद्वार आकर लूंगा तुम्हारे जिम की सदस्यता