विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पौड़ी: कोटद्वार की नेक्टर हर्ब्स एंड ड्रग कंपनी पर नकली दवा बनाने के आरोप में छापा, फैक्ट्री सील

Published: Fri, 22 May 2026 08:19 PM (IST)

कोटद्वार के सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित नेक्टर हर्ब्स एंड ड्रग कंपनी पर नकली दवाएं बनाने के आरोप में एसटीएफ और औषधि नियंत्रक टीम ने छापा मारा।

कोटद्वार में सिडकुल ग्रोथ सेंटर स्थित इकाई को सीज करती टीम।जागरण

कोटद्वार में सिडकुल ग्रोथ सेंटर स्थित इकाई को सीज करती टीम।जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोटद्वार (पौड़ी)। कोटद्वार में सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित नेक्टर हर्ब्स एंड ड्रग कंपनी एक बार फिर चर्चाओं में है। देहरादून से आइ एसटीएफ टीम व जिले की औषधि नियंत्रक टीम ने इस इकाई में छापा मार कर कुछ दवाएं बरामद की।

साथ ही दवा बनाने वाली कुछ मशीनें भी बरामद की हैं। दवाओं की जांच रिपोर्ट मिलने तक फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। बताते चलें कि पूर्व में भी यह इकाई संदिग्ध दवा बनाने के मामले में सील हो चुकी है।

गुरुवार को देहरादून से पहुंची एसटीएफ टीम के साथ वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, औषधी निरीक्षक सीमा बिष्ट, प्रभारी तहसीलदार राजेंद्र सनवाल ने ग्रोथ सेंटर स्थित नेक्टर हर्ब्स एंड ड्रग कंपनी में छापा मारा।

टीम को सूचना मिली थी कि कंपनी में नकली दवाएं बनाई जा रही हैं। टीम मौके पर पहुंची तो कंपनी के दोनों प्रवेश द्वारों पर भीतर की ओर से ताला लगा हुआ था। सूचना के बाद इकाई स्वामी विशद कुमार मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री का दरवाजा खोला।

फैक्ट्री के भीतर कुछ दवाएं व दवा बनाने की कुछ मशीनें मिली। टीम को फैक्ट्री में जीवन रक्षक दवाएं बनाने की कुछ छोटी मशीनें भी मिली। जिन्हें टीम ने सील कर दिया।

वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि कंपनी का औषधि निर्माण का लाइसेंस 27 मार्च 2024 को निरस्त हो गया था।

कंपनी ने अभी तक औषधि निर्माण में प्रयुक्त होने वाली मशीनों का निस्तारण नहीं किया और न ही इस संबंध में विभाग व सिडकुल को सूचना दी। बताया कि प्रशासन की मौजूदगी में इकाई को सील कर दिया गया है।

दो बार पूर्व में सील हो चुकी है इकाई

गुरुवार को प्रशासन ने नेक्टर हर्ब्स एंड ड्रग कंपनी को सील कर दिया। यह पहला मौका नहीं, जब फैक्ट्री को सील किया गया हो।

इससे पूर्व, कोरोना काल के दौरान अप्रैल 2021 में दिल्ली पुलिस की टीम ने फैक्ट्री में छापा मारा था। आरोप था कि फैक्ट्री में नकली इंजेक्शन बनाए जा रहे थे।

इसके बाद 2024 में तेलंगाना पुलिस की टीम ने इस फैक्ट्री में छापा मारा। आरोप था कि फैक्ट्री में नकली दवाएं बनाई जा रही थी।

यह भी पढ़ें- देहरादून में नकली दवा रैकेट का खुलासा, Sun Pharma और Mankind के नाम पर बेच रहे थे फर्जी दवाइयां

यह भी पढ़ें- ऑनलाइन दवा बिक्री से तबाह हो रहे लोकल केमिस्ट, भारी छूट और नकली दवाओं के खिलाफ कठुआ में एक दिन की हड़ताल