Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बहुरेंगे कण्वाश्रम के दिन, बनेगा राष्ट्रीय धरोहर

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 23 May 2017 04:02 AM (IST)

    वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि कण्वाश्रम को राष्ट्रीय धरोहर बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    बहुरेंगे कण्वाश्रम के दिन, बनेगा राष्ट्रीय धरोहर

    कोटद्वार, [जेएनएन]: वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कण्वाश्रम विकास समिति की ओर से आयोजित गोष्ठी में कहा कि कण्वाश्रम हमारी विरासत है। इसे राष्ट्रीय धरोहर बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र व राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। कण्वाश्रम परिसर में आयोजित संगोष्ठी में काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि देश और प्रदेश के लिए  कण्वाश्रम का ऐतिहासिक महत्व है। यहां प्रस्तावित झील निर्माण के साथ-साथ इस स्थान पर शोध संस्थान का निर्माण कराया जाएगा। इसमें देश-विदेश से आने वाले जिज्ञासु व शोधार्थी कुछ समय यहां रुक कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटा सकें। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि कण्वाश्रम के ऐतिहासिक महत्व को  देखते हुए इसे राष्ट्रीय धरोहर बनाया जाएगा। देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए संपूर्ण क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि कण्वाश्रम हमारे देश के गौरवशाली इतिहास का परिचायक है। इसलिए भारतीय पुरातत्व विभाग से कण्वाश्रम परिसर का पुन:सर्वेक्षण कराया जाना चाहिए। इससे यहां हजारों वर्ष पुरानी ऐतिहासिक मुर्तियां व अन्य महत्वपूर्ण तथ्य प्राप्त होंगे। सर्वेक्षण से प्राप्त होने वाली सामग्री का संग्रहालय बनाया जाना चाहिए। जो शोधार्थियों के लिए ऐतिहासिक जानकारियां जुटाने में काफी मददगार साबित होगा। 

    कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री बीरेंद्र सिंह रावत, समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष जानकी प्रसाद धस्माना, संरक्षक चक्रधर शर्मा, आभा डबराल आदि मौजूद रहे। संचालन चंद्रप्रकाश नैथानी ने किया।

    यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार के तीन साल पर उत्तराखंड कांग्रेस की घेराबंदी 

    यह भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवस्थापना विकास को प्रतिबद्ध: सीएम त्रिवेंद्र सिंह 

    यह भी पढ़ें: बचेंगे नहीं एनएच 74 घोटाले के आरोपी: कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक