यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर इगास पर्व कार्यक्रम स्थगित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर शोक के कारण श्रीनगर नगर निगम ने इगास पर्व का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में अपनी माता सावित्री देवी के निधन के बाद शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए।
HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर शोक।
श्रीनगर नगर निगम ने इगास पर्व का कार्यक्रम स्थगित किया।
पारंपरिक भैलो कार्यक्रम की तैयारियां पूरी होने के बावजूद निर्णय।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रीनगर नगर निगम ने इगास पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को स्थगित किया।
निगम परिसर में पारंपरिक भैलो कार्यक्रम के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई थीं। नगर निगम महापौर आरती भंडारी ने निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इसी के चलते निगम ने इगास कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया। कहा कि इगास उत्तराखंड का प्रमुख लोकपर्व है, जिसे दीपावली के 11 दिन बाद भैलो, लोकगीत और पारंपरिक नृत्य के साथ मनाया जाता है।
नगर निगम परिसर में भी सामूहिक रूप से पर्व मनाने की विशेष तैयारी की गई थी, लेकिन शोक के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- CM योगी को मातृशोक: मायावती-अखिलेश और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया दुख