विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैकुंठ चतुर्दशी मेला और धारी देवी में उमड़ी भीड़, ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर लग रहा जाम

By Vinay BahugunaEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sun, 29 Nov 2026 02:41 PM (GMT+05:30)

बैकुंठ चतुर्दशी मेला और धारी देवी मंदिर में भारी भीड़ के कारण ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार जाम लग रहा है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

श्रीनगर गढ़वाल, जागरण संवाददाता। बैकुंठ चतुर्दशी मेला से लेकर धारी देवी में उमड़ रही भीड़ के कारण ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुक-रुककर जाम लग रहा है। इस दौरान मेलार्थियों के साथ देवी भक्तों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

रविवार को सुबह दस बजे के बाद से श्रीनगर मुख्य बाजार से लेकर धारी देवी क्षेत्र तक जाम का झाम लोगों की परीक्षा लेता रहा। हाईवे पर फरासू, चमधार और डुंगरीपंथ में भूस्खलन जोन के स्थायी ट्रीटमेंट कार्य के चलते इन स्थानों पर रुक-रुककर जाम लगता रहा।

यही स्थिति श्रीकोट से श्रीनगर बाजार होते हुए मेला क्षेत्र तक वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे। वाहनों की लंबी लाइन के कारण राहगीरों को भी खासी परेशानी हो रही है।

धारी देवी में उमड़ रहा आस्था का सैलाब

रविवार को धारी देवी में सुबह से भक्तों की भीड़ रही। नव दंपतियों के साथ ही अन्य देवी भक्त मंदिर में पहुंचते रहे। इस दौरान कलियासौड़ बाजार से मंदिर तक खूब भक्तों की खूब भीड़ जुटी रही।

यह भी पढ़ें- श्रीनगर गढ़वाल बैकुंठ चतुर्दशी मेला, खड़ा दिया अनुष्ठान को 190 दंपतियों का पंजीकरण... अमेरिकी जोड़ा भी पहुंचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।