बदरीनाथ हाईवे पर बेकाबू टैंकर ने मचाया तांडव: स्कूटी को बुरी तरह कुचला, कार-क्लीनिक और दो दुकानें क्षतिग्रस्त
श्रीनगर गढ़वाल में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक अनियंत्रित तेल टैंकर क्लीनिक में जा घुसा, जिससे क्लीनिक और दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसे में क्लीनिक समेत आसपास की दो अन्य दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर में एसबीआइ के सामने देर रात एक अनियंत्रित तेल टैंकर सड़क किनारे स्थित क्लीनिक में जा घुसा। हादसे में क्लीनिक समेत आसपास की दो अन्य दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।
टैंकर की चपेट में आने से बाहर खड़ी स्कूटी बुरी तरह कुचल गई, जबकि एक कार को भी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि टैंकर खाली था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, देर रात टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित क्लीनिक में घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्लीनिक के साथ आसपास की दो अन्य दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। वहीं, बाहर खड़ी स्कूटी टैंकर के नीचे आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक कार भी चपेट में आ गई।
टैंकर खाली होने के कारण ज्वलनशील ईंधन से आग लगने जैसे बड़े खतरे की आशंका टल गई। देर रात घटना होने से दुकानों के आसपास लोगों की आवाजाही भी कम थी। यदि यह हादसा दिन में होता, तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।
