विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद: कुत्तों के दौड़ाने से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Published: Sun, 18 Oct 2026 09:18 AM (IST)

गाजियाबाद में मेरठ रोड पर कुत्तों के पीछे पड़ने से स्कूटी सवार 66 वर्षीय बुजुर्ग रमेश चंद वर्मा का संतुलन ...और पढ़ें

कुत्तों के दौड़ाने से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत ( एआई इमेज )

कुत्तों के दौड़ाने से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत ( एआई इमेज )

HighLights

  1. मेरठ रोड पर कुत्तों के कारण स्कूटी सवार गिरे।

  2. 66 वर्षीय रमेश चंद वर्मा की अस्पताल में मौत।

  3. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मेरठ रोड पर सिहानी चुंगी के पास शनिवार रात कुत्तों के भौंकने और पीछे दौड़ने से स्कूटी सवार बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ गया।

स्कूटी से गिरने के बाद उन्हें गंभीर स्थिति में यशोदा अस्पताल, संजयनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सिहानी निवासी 66 वर्षीय रमेश चंद वर्मा के रूप में हुई है।

स्कूटी का बिगड़ गया था संतुलन

शनिवार रात करीब आठ बजे रमेश चंद वर्मा अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। सिहानी चुंगी के पास कुत्ते भौंकते हुए उनके पीछे दौड़ने लगे। इससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़े।

आसपास मौजूद लोगों ने उनके स्वजन को हादसे की सूचना दी। स्वजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए यशोदा अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल से देर रात सूचना मिलने के बाद सिहानी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रहे हैं, ताकि पूरी वस्तुस्थिति का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें- मौत के बाद भी दो लोगों की जिंदगी रोशन कर गए बिहार के ददन तिवारी, परिवार ने नेत्रदान कर पेश की मिसाल