दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हादसा: आगरा से मसूरी जा रहे थार सवार तीन युवकों की मौत, दो घायल
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बेलड़ा जुनारदार के पास एक तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में ...और पढ़ें

हादसे में क्षतिग्रस्त थार गाड़ी।
HighLights
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर थार कार दुर्घटनाग्रस्त
बेलड़ा जुनारदार के पास हुआ यह हादसा
हादसे में तीन युवकों की मौत
संवाद सहयोगी, नागल (सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बेलड़ा जुनारदार के निकट गोल चक्कर पर तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी ओर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो का उपचार शुरू कर दिया गया।
हादसा बेलड़ा जुनारदार के निकट गोल चक्कर पर हुआ। थार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी ओर जाकर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त थार के पास जांच करती पुलिस।
तीन को डॉक्टर ने मृत किया घोषित
पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने साहिल, सक्षम और राहुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार चालक हेमंत वर्मा और सचिन वर्मा का उपचार किया जा रहा है। बताया गया है सभी आगरा से मसूरी घूमने के लिए निकले थेे
