विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Sat, 18 Feb 2017 08:47 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 19 Feb 2017 07:00 AM (GMT+05:30)

बार एसोसिएशन ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने शासन-प्रशासन पर कोटद्वार की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

कोटद्वार, [जेएनएन]: कोटद्वार को पृथक जिला बनाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने शासन-प्रशासन पर कोटद्वार की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के बैनर तले तहसील परिसर में जिला निर्माण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि राज्य में अभी तक की सभी सरकारें जिला निर्माण पर चुप्पी साधे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: ग्रामीणों ने की विद्युत लाइन हटाने की मांग

कहा कि जिला निर्माण नहीं होने से क्षेत्रीय जनता को अनावश्यक पौड़ी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे जनता पर धन व समय दोनों की दोहरी मार पड़ रही है। कहा कि कोटद्वार जिले की मांग राज्य से भी पूरानी है।

यह भी पढ़ें: गुरुकुल कांगड़ी विवि में छात्रों ने किया हंगामा

लेकिन किसी भी राजनैतिक दल ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है। जिस कारण क्षेत्रीय जनता कष्ट झेलने को विवश है। कहा लोगो को उम्मीद थी कि विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्हें जिले की सौगात मिलेगी। लेकिन शासन-प्रशासन ने चुप्पी साधे रखी। धरना स्थल पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने शीघ्र जिला निर्माण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें: दो साल बाद भी दुरस्त नहीं हो सकी पेयजल योजना