विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शराब की दुकान के विरोध में लाठियां लहराकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 17 Apr 2017 01:29 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 18 Apr 2017 06:00 AM (GMT+05:30)

शराब की दुकान खुलने के विरोध में गैस गोदाम रोड क्षेत्र के ग्रामीण भड़क गए। विरोध में महिलाओं ने लाठी-डंडों संग सड़क पर उतरकर गैस गोदाम रोड पर जाम लगाया।

शराब की दुकान के विरोध में लाठियां लहराकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
शराब की दुकान के विरोध में लाठियां लहराकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

हल्द्वानी, [जेएनएन]: शराब की दुकान खुलने के विरोध में गैस गोदाम रोड क्षेत्र के ग्रामीण भड़क गए। विरोध में महिलाओं ने लाठी-डंडों संग सड़क पर उतरकर गैस गोदाम रोड पर जाम लगाया। 

महिलाओं के आक्रोश को देख शराब कारोबारी ने दुकान नहीं खोली। ग्रामीणों ने दुकान स्वामी से भी शराब कारोबारी को किराये पर दुकान नहीं देने का अनुरोध किया। 

गैस गोदाम रोड पर शराब की दुकान खोलने का भारी विरोध हो रहा है। कई बार लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर चुके हैं। वहीं छड़ायल तिराहे पर विरोध के बाद शराब कारोबारी ने करीब 200 मीटर दूर दुकान खोल ली। इसका पता लगते ही छड़ायल, नयाबाद, प्रेमपुर लोश्ज्ञानी, छड़ालय सुयाल, छड़ायल नायक के जनप्रतिनिधियों संग ग्रामीण महिलाएं सड़क पर उतर गईं। 

इससे मार्ग पर वाहनों का जाम लग गया। सूचना पर परिवहन मंत्री यशपाल आर्य भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों की भावनाओं के अनुरूप कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

प्रदर्शनकारियों में कृपाल सिंह बब्बू, सिमरन कौर, नंदा साह, दीपा शर्मा, जया रावत, राजेंद्र सिंह बिष्ट, सोबन सिंह, चंदन सिंह बिष्ट, सुरेश शर्मा, पुष्कर आर्या, आनंदी बिष्ट, मुन्नी धामी, मुन्नी दफौटी, विनोद जोशी, जीवन सिंह, बीके मिश्रा आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें: शराब की दुकान के खिलाफ डोईवाला में लोगों का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: शराब की शिकायत पर पुलिस तो नहीं आई, लेकिन बदमाश पहुंच गए

यह भी पढ़ें: काशीपुर में शराब की दुकान खुलने पर भड़की मातृशक्ति

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।