विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Lockdown Day 6 : पर्याप्त गेहूं ही नहीं मिल रहा तो कैसे मिलेगा आटा

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 30 Mar 2020 08:21 PM (GMT+05:30)

हल्द्वानी से ही पूरे कुमाऊं के अलावा गढ़वाल में भी आटे की आपूर्ति होती है लेकिन वर्तमान में मिलों के पास पर्याप्त गेहूं नहीं है।

Uttarakhand Lockdown Day 6 : पर्याप्त गेहूं ही नहीं मिल रहा तो कैसे मिलेगा आटा
Uttarakhand Lockdown Day 6 : पर्याप्त गेहूं ही नहीं मिल रहा तो कैसे मिलेगा आटा

हल्द्वानी, जेएनएन : हल्द्वानी से ही पूरे कुमाऊं के अलावा गढ़वाल में भी आटे की आपूर्ति होती है, लेकिन वर्तमान में मिलों के पास पर्याप्त गेहूं नहीं है। सोमवार को यह मुददा तब उठा, जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंषीधर भगत और डीएम सविन बंसल व्यापारियों व मिल संचालकों से बात कर रहे थे। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने खाद्य सचिव सुशील कुमार से फोन पर बात की और तत्काल पर्याप्त मात्रा में गेहूं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सोमवार को देर शाम डीएम कैंप कार्यालय में हुई बैठक में मर्चेंट गल्ला एसोशिएसन अध्यक्ष तरूण बंसल ने बताया कि हल्द्वानी से कुमाऊं के छह जिलों के अलावा गढ़वाल को आटा, चावल, सरसों तेल, दालों की आपूर्ति की जाती है। वर्तमान समय में खाद्यान्नों की मांग बढ़ गई है। छोटी आटा चक्कियों के साथ ही आटा फ्लोर मिलों के पास पर्याप्त मात्रा में गेंहू की उपलब्धता नहीं है। इसकी वजह से आटे की आपूर्ति करने में कठिनाई हो रही है। बंसल ने कहा कि आढ़तियों की समस्याओं के निराकरण के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्त िकया जाए, ताकि व्यापारी नोडल अधिकारी के संपर्क में रहें। इसके बाद डीएम सविन बंसल ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता आरएस रावत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया। बैठक में महावीर फ्लोर मिल के स्वामी सुरेश महावीर, जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, महांमत्री राकेश गुप्ता आदि मौजूद थे।

यह भी पढें

=  खिचड़ी ढाबा खोलकर ग्राहकों को खिला रहे थे बिरयिानी 

= दूसरे प्रदेशों से हल्‍द्वानी पहुंचे लोगों की रात में उम्मीद टूटी, सुबह सब्र ने दिया जवाब 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।