Move to Jagran APP

Kumaon Weather News Update : पहाड़ से लेकर मैदान तक बदला मौसम का रुख, देर रात हुई झमाझम बारिश

Kumaon Weather News Update कुमाऊं में मौसम देर रात अचानक बदल गया। हल्‍द्वानी में बादलों की गर्जना और बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश हुई। सुबह पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान बादलों से घिरा है। नैनीताल बागेश्‍वर में धुंध छाई है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 01 Oct 2021 07:27 AM (IST)Updated: Fri, 01 Oct 2021 07:27 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : पहाड़ से लेकर मैदान तक बदला मौसम का रुख, देर रात हुई झमाझम बारिश

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : कुमाऊं में मौसम देर रात अचानक बदल गया। हल्‍द्वानी में बादलों की गर्जना और बिजली चमकने के साथ झमाझम बारिश हुई। सुबह पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान बादलों से घिरा है। नैनीताल बागेश्‍वर में धुंध छाई है। मैदानी इलाकों में सिहरन महसूस हो रही है। बीते दिनों से हो चटख धूप के कारण बढ़ी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

बंगाल में खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। इसकी वजह से पर्याप्त नमी वाली हवाएं उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के अन्य इलाकों की तरफ आ रही है। जिसके प्रभाव से गुरुवार को कुमाऊं के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ी।

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि अगले दो से तीन दिन मानसूनी सिस्टम के सक्रिय रहने की संभावना है। जिसकी वजह से कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। ऊधमसिंह नगर जिले के तराई के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी व कुमाऊं के पर्वतीय हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन       अधिकतम   न्यूनतम

हल्द्वानी    30.0          23.1

रुद्रपुर         33.2         24.7

नैनीताल     22.8         16.1

चम्पावत     24.2        15.6

बागेश्वर      34.2         22.2

अल्मोड़ा      30.5       18.6

पिथौरागढ़   28.3        17.5

बारिश के बाद हल्द्वानी के तापमान में गिरावट

पूर्वी हवाओं के साथ पर्याप्त नमी उत्तराखंड आ रही है। इसकी वजह से गुरुवार दोपहर में हल्द्वानी में रिमझिम बारिश हुई। सुबह से आंशिक बादल छाए रहे। बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम 23.1 डिग्री रहा। बीते दिवस के मुकाबले अधिकतम तापमान में 2 डिग्री से अधिक की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री नीचे आया है। तापमान कम होने से गर्मी से राहत मिली है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.