Water Crisis: उत्तराखंड में बुरा हाल, नल सूखे-बर्तन खाली; जनता बोली- 'कोई तो सुनो हमारी...'
Water Crisis प्रभावितों ने बुधवार को सड़क पर खाली बर्तन रखकर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी के नेतृत्व में एकत्र हुए लोगों ने प्रदर्शन किया। साथ ही सूखे नलों से जलापूर्ति करने को लेकर अधिकारियों से गुहार लगाई है। जलापूर्ति न होने से करीब 600 आबादी प्रभावित है। लोग पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं।
लोगों ने प्रदर्शन किया
लोग बोले
गर्मी में प्रत्येक वर्ष पानी की समस्या होती है। बीते कुछ दिनों से पेयजल समस्या होनी शुरू हो गई है। ऐसे में अन्य क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है। - हबीबन
पिछले पांच दिनों से पानी का संकट गहराने लगा है। हम आसपास के क्षेत्रों से पानी भरकर ला रहे हैं। अभी ऐसा हो रहा है तो मई और जून में क्या होगा। - मुख्तरी बेगम
रमजान माह चल रहा है और क्षेत्र में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। मगर जल संस्थान की और समस्या का स्थायी समाधान अभी तक नहीं किया गया है। - सगीरन