Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में पहाड़ों पर कोहरा और धूप, मैदानी रुद्रपुर में छाए बादल
कुमाऊं अंचल में आज मौसम के विविध रंग दिखे, जहाँ पहाड़ी क्षेत्रों में कोहरे और धूप का मेल रहा, वहीं ...और पढ़ें

HighLights
पहाड़ी जिलों में सुबह कोहरे और धूप का मेल।
मैदानी रुद्रपुर में आसमान में बादल छाए रहे।
बागेश्वर, चंपावत, रुद्रपुर में तापमान का अनुमान।
डिजिटल डेस्क, जागरण, नैनीताल। कुमाऊं अंचल के विभिन्न जिलों में आज मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में जहां सुबह की शुरुआत कोहरे और धूप के साथ हुई, वहीं मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं।
बागेश्वर में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जहां आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। पिथौरागढ़ में हल्के बादलों के बीच कोहरा छाया हुआ है। वहीं चंपावत में सुबह हल्के बादलों की आवाजाही के बीच धूप निकली, जहां का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती; हालत स्थिर
उधर, सरोवर नगरी नैनीताल में सुबह से ही सुहावनी धूप खिली रही। इसके विपरीत, मैदानी क्षेत्र रुद्रपुर में आसमान में बादल छाए हुए हैं और यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज होने की संभावना जताई गई है।
