विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, लगाया हत्या की साजिश का आरोप

Published: Thu, 15 Oct 2026 09:38 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 15 Oct 2026 09:46 PM (GMT+05:30)

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ देहरादून में मारपीट, उत्पीड़न और हत्या ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मंत्री रेखा आर्या ने पति गिरधारी साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

  2. मारपीट, उत्पीड़न, जातिसूचक शब्दों और जान से मारने की धमकी के आरोप।

  3. ऑडियो के हवाले से हत्या की साजिश रचने का आरोप भी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री ने पति पर मारपीट, उत्पीड़न, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में एक ऑडियो का हवाला देते हुए हत्या की साजिश रचने का आरोप भी लगाया गया है। गुरुवार को दर्ज मुकदमे में भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं शामिल हैं।

मुकदमा दर्ज कराने के बाद रेखा आर्या ने फेसबुक पर एक वीडियो और पति से जुड़ा ऑडियो साझा किया। उन्होंने कहा कि ऑडियो सुनने के बाद उन्हें पुलिस में शिकायत देने का निर्णय लेना पड़ा। मंत्री के मुताबिक, यह कदम बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। इस घटनाक्रम के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी भी सामने आई है। द्वारिका चौक स्थित कृष्णा मेडिकल अस्पताल में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भर्ती हैं।

मुकदमे के बाद महिलाओं से की अपील
रेखा आर्या ने महिलाओं से घरेलू उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा, “महिला आम हो, महिला खास हो… घरेलू अत्याचार न सहना है, न सहना है, बल्कि उसे कहना है।” उन्होंने संदेश दिया कि महिलाओं को अपने साथ होने वाले अत्याचार के खिलाफ चुप रहने के बजाय आवाज उठानी चाहिए।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की शिकायत पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों, उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित तथ्यों की जांच के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। -प्रमेन्द्र डोबाल, एसएसपी देहरादून

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोटद्वार कोर्ट ने तीनों दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा, एडीजी ने दी विस्तृत जानकारी