उत्तराखंड यूटीईटी परिणाम घोषित, उत्तीर्ण प्रतिशत में हुई बढ़ोतरी, इस तरह देखें रिजल्ट
उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) का परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें इस बार उत्तीर्ण प्रतिशत में वृद्धि दर्ज की ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जासं, रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) का परिणाम घोषित हो गया है। प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए यूटीईटी प्रथम का रिजल्ट इस बार 22.52 व द्वितीय का 16.95 प्रतिशत अधिक रहा। इस वर्ष कुल शामिल 57671 अभ्यर्थियों में से 26283 अभ्यर्थी पास हुए हैं।
यूटीईटी का रिजल्ट 60.72 व द्वितीय का 36.91 प्रतिशत रहा। जूनियर हाईस्कूल तक के शिक्षकों के लिए यूटीईटी द्वितीय का आयोजन उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से 27 सितंबर को कराया गया था। 29 शहरों में परीक्षा कराई गई थी।
इस बार यूटीईटी प्रथम व द्वितीय में सरकारी कार्यरत शिक्षकों ने भी आवेदन किया था। सबसे अधिक सरकारी शिक्षकों ने यूटीईटी के लिए आवेदन किया था। सरकार ने शिक्षकों के लिए यूटीईटी अनिवार्य किया है।
ऐसे में इस बार शिक्षकों की ओर से भी यूटीईटी पास करने के लिए काफी संख्या में आवेदन किया था। शुक्रवार को परिषद के सचिव विनोद ढौंढियाल ने यूटीईटी प्रथम व द्वितीय का रिजल्ट जारी किया। यूटीईटी प्रथम में 20975 अभ्यर्थी शामिल हुए। जिसमें 12737 अभ्यर्थी पास हुए हैं।
रिजल्ट 60.72 प्रतिशत रहा। यूटीईटी द्वितीय में 36696 अभ्यर्थी शामिल हुए। जिसमें 13546 अभ्यर्थी पास हुए हैं। रिजल्ट 36.91 प्रतिशत रहा। पिछले वर्ष यूटीईटी प्रथम का रिजल्ट 38.20 व द्वितीय का 19.96 प्रतिशत था। सचिव ढौढिंयाल ने बताया कि यूटीईटी द्वितीय का रिजल्ट यूटीईटी प्रथम से कम रहा है।
इसकी वजह यह है कि यूटीईटी द्वितीय की परीक्षा कुछ कठिन होती है। द्वितीय परीक्षा में आधे अभ्यर्थी सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक थे। सचिव ने बताया कि रिजल्ट विभागीय वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.यूकेटीईटी.काम या डब्ल्यूडब्लयूडब्ल्यू.यूबीएसई.यूके.जीओवी.इन के डिपार्टमेंटल एक्जाम पर उपलब्ध है।
अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपने पंजीकरण संख्या, पासवर्ड या अनुक्रमांक व जन्मतिथि अंकित कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। अंतिम उत्तरकुंजी भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें- नैनीताल में राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में अतिथियों की देरी पर आंदोलनकारियों का बहिष्कार
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अर्णव तूफान का असर, पहाड़ों में कोहरे का कहर... नैनीताल में बढ़ी नमी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।