विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में 30 सितंबर तक पांच घंटे होगी बिजली कटौती, UPCL की ओर से शटडाउन का शेड्यूल जारी

Published: Thu, 24 Sep 2026 09:42 AM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2026 10:19 AM (IST)

ऊर्जा निगम ने हल्द्वानी में 23 से 30 सितंबर तक बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। एचटी लाइन और ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। ऊर्जा निगम की ओर से 33/11 केवी उपसंस्थान कालाढुंगी चौराहा से जुडे़ विभिन्न फीडरों में बुधवार से बिजली कटौती की जाएगी।

एचटी लाइन और केबल बदलने और लापिंग-चापिंग के कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन 30 सितंबर तक अलग-अलग दिनों में किया जाएगा।

23 और 24 सितंबर को बरेली रोड और रामपुर रोड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बरेली रोड फीडर के तहत बरेली रोड, धर्मपुरा, मंगलपड़ाव, बरेली रोड की गली नंबर एक से 11 तक, मेडिकल कालेज, एफटीआइ और हिमालय फार्म क्षेत्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू में 7 दिन बिजली कटौती, 24 से 30 सितंबर तक कई इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती; देखें पूरा शेड्यूल

प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति 

वहीं रामपुर रोड फीडर से रामपुर रोड, शीशमहल, हीरानगर, जेल, नीलकंठ अस्पताल, मेडिकल कालेज, रामपुर रोड की गली नंबर एक से 11 तक और महिला अस्पताल क्षेत्र प्रभावित रहेगा। 25 और 26 सितंबर को बाजार तथा काठगोदाम रोड फीडर में शटडाउन रहेगा।

बाजार फीडर से बद्रीपुरा, आफिसर कालोनी, आनंद बाग, तहसील, सरस मार्केट, बाजार क्षेत्र, मल्ला गोरखपुर और पीडब्ल्यूडी कालोनी प्रभावित होंगे। काठगोदाम रोड फीडर के तहत कालाढूंगी रोड, बद्रीपुरा, पांडे निवास, कैनाल कालोनी, पंत कालोनी, सतीश कालोनी, संजय कालोनी, मुखानी और आनंदपुर क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में आज होगी बिजली कटौती, राजाजीपुरम-गोमती नगर, अलीगंज और महानगर समेत कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली

बुधवार 30 सितंबर को गांधी नगर फीडर में शटडाउन रहेगा। इस दौरान अंबेडकर नगर, गांधी नगर, लाइन नंबर आठ व 16 और मंगलपड़ाव क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। ऊर्जा निगम ग्रामीण के ईई प्रदीप कुमार ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।