विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू में 7 दिन बिजली कटौती, 24 से 30 सितंबर तक कई इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती; देखें पूरा शेड्यूल

Published: Wed, 23 Sep 2026 04:00 PM (IST)

जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड ने 24 से 30 सितंबर तक जम्मू संभाग के शहरी व ग्रामीण इलाकों में बिजली ...और पढ़ें

जम्मू में 24 से 30 सितंबर के बीच बिजली कटौती की जाएगी। (फाइल फोटो)

जम्मू में 24 से 30 सितंबर के बीच बिजली कटौती की जाएगी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू संभाग में 24 से 30 सितंबर तक बिजली कटौती।

  2. मरम्मत, पेड़ों की छंटाई और केबल चार्जिंग प्रमुख कारण।

  3. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर प्रभाव।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड ने सूचित किया है कि जम्मू संभाग के कई शहरी व ग्रामीण इलाकों में मरम्मत, पेड़ों की टहनियों की छंटाई, पोल लगाने और भूमिगत केबल चार्जिंग जैसे आवश्यक कार्यों के चलते 24 से 30 सितंबर के बीच अलग-अलग तिथियों पर बिजली कटौती की जाएगी।

शहरी इलाकों में भूमिगत केबल चार्जिंग के लिए नानक नगर क्षेत्र में 25 व 28 सितंबर को, रेलवे काम्प्लेक्स और आसपास 26 व 29 सितंबर को तथा आरबीआई काम्प्लेक्स इलाके में 30 सितंबर को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

26, 28 और 29 सितंबर को 12 बजे तक शटडाउन

प्रहलादपुर सब-स्टेशन के तहत आने वाले भूरे चक, प्रहलादपुर, पैनोत्री चक, हरिपूर, मांडलगढ़, सूर्यचक, रामबाग, गंदू चक और कृपालपुर इलाकों में 26, 28 और 29 सितंबर को सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

24 सितंबर को इन इलाकों में 6 घंटे बिजली रहेगी बंद

24 सितंबर को पौनी, शिवखौड़ी, डडोआ, लेतर, भारख और रनसू में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक जबकि बसोहली, मारथा, नगरोटा, समन, भोंड, मशका, बनी, भंडार, चालोग और ढग्गर में सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।

इसी तारीख को सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक कुल्लियां, निहालपुर, सिंबल कैंप, बडियाल, कागाल, बीएसएफ और अब्दुल्लाह क्षेत्रों में तथा सुबह 7 से 10 बजे तक वेयरहाउस, सतवारी, अशोक नगर और शास्त्री नगर में बिजली गुल रहेगी।

25 सितंबर को 6 घंटे बिजली कटौती

25 सितंबर को भक्ता, जाखोल, जसरोटा और चैनपुरा क्षेत्रों में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली कटौती का यह कार्यक्रम मौसम के अनुकूल रहने पर ही लागू होगा।