लखनऊ में आज होगी बिजली कटौती, राजाजीपुरम-गोमती नगर, अलीगंज और महानगर समेत कई इलाकों में गुल रहेगी बिजली
लखनऊ में आज राजाजीपुरम, गोमती नगर, चौपटिया, नादरगंज, कपूरथला और महानगर सहित कई इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। यह ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
लखनऊ के राजाजीपुरम, गोमती नगर, महानगर में आज बिजली कटौती।
विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली गुल।
बिजली उपकेंद्रों पर मरम्मत और रखरखाव कार्यों के लिए कटौती।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। बिजली से जुड़ा कार्य होने के कारण राजाजीपुरम ओल्ड बिजली उपकेंद्र से संबंधित सेक्टर 12, 13, ई ब्लाक, बी ब्लाक, सी ब्लाक, डी ब्लाक, एफ ब्लाक, कोठारी बंधु, मीना बेकरी में बिजली संकट रहेगा। इसके कारण 22 सितंबर की सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली नहीं रहेगी। चौपटिया बिजली उपकेंद्र से संबंधित बीएन रोड, लालबाग, न्यू विधायक निवास, कैंट रोड, भोपाल हाउस, हजरतगंज जनपथ में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक बिजली आज नहीं रहेगी।
नादरगंज ओल्ड बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में 22 सितंबर को औरंगाबाद जागीर, अलकनंदा स्टेट, मिर्जापुर गांव, शहीद पथ रोड व मानसरोवर सेक्टर ओ में बिजली संकट सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा।
लखनऊ मध्य जोन क्षेत्र के वैद्य स्टील व आरडीएसओ बिजली उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र विक्टोरिया, हबीब नगर, भारत धर्म काटा, हैदरगंज चौराहा, रिंग रोड, धोबी घाट व आसपास बिजली संकट सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा। यह जानकारी अधिशासी अभियंता एपी वर्मा ने दी।
कमता बिजली उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र में मंगलवार को कमतागांव, शिवपुरी, शंकरपुरी, शिवाजी नगर, रोलेक्स अपार्टमेंट, क्रिस्टल व्यू अपार्टमेंट, फैजाबाद रोड व आसपास बिजली संकट दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक रहेगा। मल्हौर बिजली उपकेंद्र से संबंधित गौरव विहार, न्यू नन्दी विहार, आरके पुरम अशरफ विहार, मल्हौर रोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विनायकपुरम, रामा डिग्री कालेज के आसपास बिजली संकट मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा।
पुरनिया व गोयल उपकेंद्र के अंतर्गत सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक मरम्मत से जुड़ा काम होगा। इसके कारण सेक्टर जी, चौधरी टोला, इंडिया रोड व सेक्टर एक की बिजली प्रभावित रहेगी। गोमती नगर के विश्वास खंड बिजली उपकेंद्र से संबंधित नेहरू एन्क्लेव, जुगौली व आसपास दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक बिजली संकट रहेगा।
निराला नगर बिजली उपकेंद्र से संबंधित राम कृष्ण मार्ग, रामकृष्ण मठ, आइटी चौराहा, आइटी कालेज, ग्लोब हास्पिटल, अन्नपूर्णा अपार्टमेंट, गुल पैलेस, रायल पैलेस, विवेकानंद पुरी हाइडिल कालोनी व आसपास बिजली संकट सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा।
कपूरथला बिजली उपकेंद्र से संबंधित कपूरथला चौराहा, प्रगति बाजार, आरिफ चैंबर, सेक्टर एफ, महानगर व आसपास बिजली संकट सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली संकट रहेगा। सुभाष पार्क बिजली उपकेंद्र से संबंधित सेक्टर ए महानगर, पुराना महानगर, निशातगंज चौराहा, गोल मार्केट, गोपाल पुरवा, सिविल अस्पताल व उसके आसपास बिजली संकट सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक नहीं रहेगी।
