विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand News: हल्द्वानी में हत्या, बाजपुर थाने में तैनात सिपाही की पत्नी को घर में घुसकर मार डाला

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Verma
Published: Thu, 03 Nov 2022 04:46 PM (IST)

Nainital crime news ऊधम सिंह नगर के बाजपुर थाने में तैनात सिपाही शंकर सिंह बिष्ट की पत्नी की हल्द्वानी में ...और पढ़ें

हत्या क्यों और किसने की, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
हत्या क्यों और किसने की, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। Nainital crime news: बाजपुर क्षेत्र के बन्नाखेड़ा चौकी में तैनात सिपाही की पत्नी की घर में घुसकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। वारदात का पता बच्चों के स्कूल से घर पहुंचने पर चला। शव रसोई के अंदर खून से सना था। अलमारी का लाॅकर खोलकर ज्वेलरी निकाली गई है। इसलिए पुलिस हत्या को लूट के इरादे से जोड़कर देख रही है।

बच्चे गए थे स्कूल, ममता अकेली थी घर पर

मुखानी थाना क्षेत्र के कालिका कालोनी निवासी शंकर सिंह बिष्ट बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी में सिपाही हैं। उनकी 35 वर्षीय पत्नी ममता बिष्ट घर में बच्चों के साथ रहती थी। गुरुवार की सुबह उनके दोनों बच्चे सरस्वती एकेडमी स्कूल में पढ़ने चले गए थे। ममता घर पर अकेली थी।

पड़ोसियों ने सुनी थी चीख, मगर कर दिया अनुसना

पड़ोसियों के अनुसार, दोपहर 11 बजे एक बार उन्हें चीखने का आवाज सुनाई दी। उन्हें लगा पड़ोस में मकान का काम कर रहे मजदूर हल्ला मचा रहे होंगे। दोपहर ढाई बजे सिपाही का बेटा कपिल व बेटी रिया घर पहुंचे तो मां नहीं मिली। बेटे ने पिता को सूचना दी और स्कूटी लेकर थाने में शिकायत करने चला गया। इसी बीच रिया ने घर में मां की तलाश शुरू कर दी। रसोई में पहुंची तो मां खून से सनी हुई अचेत पड़ी थी।

बेटी ने देखा सबसे पहले शव

मां की लाश देखकर रिया ने शोर मचाकर पड़ोस की एक महिला को बुलाया। साथ ही पिता को फोन कर मां की मौत की जानकारी दी। इस पर शंकर सिंह तत्काल घर पहुंच गए। वहीं सूचना पर मुखानी पुलिस के अलावा एसपी क्राइम डा. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धोनी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया था।

लूट के इरादे से हत्या की आशंका

पुलिस प्रथमदृष्टया लूट के इरादे से हत्या की आशंका है। मृतका के पति का कहना है कि ज्वेलरी घर में है। पुलिस सभी कोणों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया है। जिससे महिला की मौत हुई।

डाॅग स्क्वाॅयड व फाॅरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

वारदात के बाद डाॅग स्क्वाॅयड व फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। डाग ने पुलिस को वारदात के बाद आरोपितों के भागने के सुराग दिए। वहीं फारेंसिक टीम ने घर के अंदर फैली खून के सेंपल आदि लिए। पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए।

घर के दो मंजिले में अलमारी का लाकर तोड़कर ज्वेलरी निकाली गई है। ज्वेलरी घर के बेडरूम में मिले हैं। हत्या की वजह लूट के इरादे से हो सकती है। पुलिस की चार टीमें आरोपितों की तलाश में लगा दी है।

- डा. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम

यह भी पढ़ें :

कुमाऊं ज्वेलर्स के बेटे पर फायरिंग : घटनास्थल पर एसपी सिटी ब्रीफ कर रहे थे और बदमाश पीछे खड़े रहे 

हल्द्वानी के गौला में खनन माफिया की फिर बढ़ने लगी दबंगई, वन दारोगा व कर्मियों पर किया हमला