Move to Jagran APP

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: यहां कांग्रेस प्रत्‍याशी के बूथ पर मतों की वर्षा, मतदान के बाद वोटों का हिसाब लगाने में जुटीं अन्‍य पार्टियां

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैंद हो चुका है। पार्टियां वोटों का हिसाब लगाने में जुट गई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के खेमपुर गैबुआ स्थित बूथ पर 601 में से 443 यानी 73.71 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। नेताओं के गढ़ का यह सर्वाधिक मत प्रतिशत रहा। भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के मतदेय स्थल पर 53.30% लोगों ने वोट किया।

By sumit joshi Edited By: Nirmala Bohra Published: Sun, 21 Apr 2024 12:34 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2024 12:34 PM (IST)
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के बूथ पर 73.71 प्रतिशत हुई वोटिंग

सुमित जोशी, जागरण जासं, हल्द्वानी: Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: लोकतंत्र का महापर्व संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैंद हो चुका है। पार्टियां वोटों का हिसाब लगाने में जुट गई हैं। जनप्रतिनिधियों के लिए भी चुनाव किसी परीक्षा से कम नहीं है। ऐसे में जिले में नेताओं के गढ़ की स्थिति देखें तो कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी के बूथ पर वोटों की वर्षा हुई है। दूसरी ओर, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के मतदेय स्थल पर अन्य नेताओं के बूथों की तुलना में सबसे कम वोट पड़े।

loksabha election banner

नैनीताल जिला प्रदेश की सियासत का केंद्र

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र में नैनीताल जिले की पांच विधानसभा सीट हैं। राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो देहरादून के बाद नैनीताल जिला प्रदेश की सियासत का केंद्र भी है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में यहां के नेताओं के क्षेत्र से हुए मतदान स्थिति का आकलन काफी अहम हो जाता है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के खेमपुर गैबुआ स्थित बूथ पर 601 में से 443 यानी 73.71 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। नेताओं के गढ़ का यह सर्वाधिक मत प्रतिशत रहा।

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा के कैड़ागांव स्थित मतदेय स्थल पर 272 मतदाता थे। इनमें से 145 यानी 53.30 प्रतिशत लोगों ने ही वोट किया। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य बूथ पर कुल 1017 मतदाता थे। इनमें से 550 लोग वोट डालने पहुंचे।

कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के बूथ पर 666 में से 408 वोट पड़े। इधर, नैनीताल विधायक सरिता आर्य के बूथ पर 1140 में से 743 ने वोट डाले। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के बूथ पर 738 में से 413 और लालकुआं विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट के मतदेय स्थल पर 670 में से 415 वोट पड़े।

जिले में विधायकों के बूथ पर मतदान की स्थिति :

  • प्रकाश जोशी - 73.71
  • सरिता आर्य - 65.17
  • डा. मोहन सिंह बिष्ट - 61.94
  • बंशीधर भगत - 61.26
  • सुमित हृदयेश - 55.96
  • यशपाल आर्य - 54.08
  • राम सिंह कैड़ा - 53.30

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.