विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी में 'जागरण विमर्श': उत्तराखंड की प्रगति और चुनौतियों पर मुख्यमंत्री धामी करेंगे मंथन

Published: Tue, 22 Sep 2026 05:28 PM (IST)

दैनिक जागरण 25 सितंबर को हल्द्वानी में 'जागरण विमर्श' का आयोजन कर रहा है, जिसका विषय 'उत्तराखंड: आशाएं और चुनौतियां' ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। उत्तराखंड की विकास यात्रा को नई दिशा देने वाली संभावनाओं और सामने खड़ी चुनौतियों पर गंभीर मंथन के लिए ‘जागरण विमर्श’ का मंच 25 सितंबर को हल्द्वानी में सजेगा। ‘उत्तराखंड : आशाएं और चुनौतियां’ थीम पर होने वाले इस विशेष आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ आइएएस अधिकारी विभिन्न विषयों पर संवाद करेंगे।

दैनिक जागरण का यह मंच केवल विचारों के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रदेश के विकास की मौजूदा स्थिति, भविष्य की संभावनाओं और नीतिगत चुनौतियों पर विशेषज्ञों और नीति-निर्धारकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करेगा।

खास बात यह होगी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश की प्रगति, विकास की प्राथमिकताओं और उत्तराखंड के भविष्य की संभावनाओं पर सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। विमर्श की शुरुआत ‘स्वास्थ्य : मौजूदा ढांचा और संभावनाएं’ विषय से होगी।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल स्वास्थ्य सुविधाओं की वर्तमान स्थिति, बुनियादी ढांचे, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और भविष्य की जरूरतों पर अपनी बात रखेंगे। इसके बाद ‘इंडस्ट्री, रोजगार और कारोबार की सुगमता’ पर उद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी से चर्चा होगी।

प्रदेश के सुनियोजित विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों पर ‘नियोजित विकास बनाम अनियोजित विकास’ विषय में प्रमुख सचिव नियोजन एवं ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम विचार रखेंगे।

वहीं पर्यटन, मनोरंजन और उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रुहेला विमर्श करेंगे। होटल आइटीसी फार्च्यून वाकवे माल, नैनीताल रोड, हल्द्वानी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अलग-अलग सत्रों में प्रदेश के विकास के विभिन्न पहलुओं पर मंथन होगा।

दैनिक जागरण का प्रयास है कि इस मंच के माध्यम से उत्तराखंड की आशाओं को आवाज और चुनौतियों के समाधान की दिशा में सार्थक विचार सामने आएं।

यह भी पढ़ें- कुमाऊं के प्रवेशद्वार हल्द्वानी की कनेक्टिविटी को होगी बेहतर, 29 किमी फोरलेन से आसान होगी कार्बेट पार्क की राह

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में हल्द्वानी से दून तक बनेंगे बिजली बैंक, बड़े पैमाने पर स्टोर होगी इलेक्ट्रिसिटी... लागत 500 करोड़